ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
देश

जीएचएमसी चुनाव के लिए 1,122 उम्मीदवार मैदान में, आज डाले जाएंगे वोट

हैदराबाद। मंगलवार यानी एक दिसंबर को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) के चुनाव हैं। इसके लिए प्रशासन ने विस्तृत व्यवस्था की तैयारी की है। जीएचएमसी के 150 वार्डों में 74 लाख मतदाता हैं। वहीं, इस बार 1,122 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होना है। हाल के दिनों में किसी भी नगर निकाय चुनाव में सबसे दिलचस्प लड़ाई ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) के चुनाव में मानी जा रही है।

जीएचएमसी चुनाव में मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलगे। 9,101 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयुक्त सी पार्थसारथी ने कहा कि चुनाव को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान विधिवत COVID-19 नियमों का पालन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि जीएचएमसी चुनाव के लिए कुल 74,67,256 लोग अपना वोट डालने के लिए पात्र हैं। निर्वाचक मंडल में 38,89,637 पुरुष और 35,76,941 महिलाएं एवं 678 अन्य शामिल हैं।

ईवीएम के बजाय पोस्टल बैलट के माध्यम से होगा चुनाव

बता दें कि चुनाव अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बजाय पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने की तैयारी कर रहे हैं। बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरित की गईं। जिन लोगों ने अपने मतदाता पर्ची प्राप्त नहीं की हैं। वे GHMC app/ tecec.gov.in / के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य है।जीएचएमसी ने मतदान ड्यूटी के लिए 36,404 कर्मियों को तैनात किया है। कर्मियों ने सोमवार को 30 वितरण केंद्रों से मतपेटियों और अन्य पोल सामग्री एकत्र कर ली है। उन्हें मास्क, सैनिटाइटर और टिस्यू पेपर भी प्रदान किए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस के महानिदेशक एम. महेन्द्र रेड्डी ने बताया कि 50,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण और स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से मतदान किए जाने को लेकर इतनी भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा के पोलिस आयुक्तों ने कहा कि मतदान केंद्रों और अन्य बिंदुओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

Related Articles

Back to top button