ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: आज भी होगा वीकेंड का वार, सलमान करेंगे किसी को घर से बाहर

नई दिल्ली। Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में सबसे ख़ास दिन होता है ‘वीकेंड का वार’। इस दिन शो के होस्ट दबंग स्टार सलमान ख़ान घर वालों से मिलते हैं। वह इस दिनों लोगों की क्लास भी लगाते हैं। इस ही दिन किसी सदस्य को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। इस बार ‘वीकेंड के वार’ में एक अलग ही ट्विस्ट आया। इस हफ्ते किसी को भी बाहर नहीं किया गया। लेकिन बिग बॉस के घर में कोई भी चीज़ इतनी आसानी से नहीं होती है। अभी एक और ट्विस्ट आने वाले है। आइए जानते हैं…

सोमवार को भी होगा वीकेंड का वार

वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को होता है। इस बार सोमवार को भी वीकेंड का वार होगा। इस दिन सलमान ख़ान एक बार फिर घर के सदस्यों से रूबरू होंगे। बिग बॉस के घर में इस वीकेंड माहौल में काफी गर्माहट थी। रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई थी। हालांकि, उसके बाद सलमान काफी गुस्सा हुए थे। अब सोमवार को माहौल बदलेगा।  होस्ट सलमान सदस्यों से टास्क कराएंगे। सदस्य एक दूसरे की गलतफहमियां दूर करेंगे।

इस नए वाले वीकेंड कौन होगा बाहर

‘वीकेंड का वार’ में अभी तक किसी को भी बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया है। इस सोमवार को इस काम को भी पूरा कर दिया जाएगा। सोमवार के वीकेंड का वार के दिन किसी एक सदस्या का एलिमिनेशन होगा। अरहान ख़ान और विशाल आदित्य सिंह में से किसी एक को बाहर किया जाएगा। रश्मि देसाई और सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई में अरहान सामने आए थे। देखना होगा कि यह दाव उन्हें बचा पता है या नहीं।

सिद्धार्थ और शहनाज़ का रोमांस

बिग बॉस ने इस शो का प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रोमो में शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला एक दूसरे इश्क लड़ाते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि घर के माहौल में सुधार हो सकता है। यह रोमांस वाला हिस्सा दर्शकों पसंद आ सकता है। वैसी भी बिग बॉस के दर्शक इस जोड़ी को पसंद करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button