ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मनोरंजन

Mardaani 2 Box Office Collection Day 10: ‘दबंग 3’ ने छीने ‘मर्दानी 2’ के दर्शक, जानिए अब तक की कमाई

नई दिल्ली। 20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई सलमान ख़ान की फ़िल्म दबंग 3 की रिलीज़ का असर रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 पर सबसे अधिक पड़ा है। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म की स्क्रींस भी काफ़ी कम हो गयी हैं, जिसका असर कलेक्शंस पर दिखा। देश के कई हिस्सों में हुए CAA और CAB प्रोटेस्ट ने फ़िल्मों के कलेक्शंस प्रभावित किये हैं। संयोग से दबंग 3 और मर्दानी 2 दोनों के मुख्य किरदार पुलिस अफ़सर हैं। हालांकि दोनों की कहानी बिल्कुल अलग है।

मर्दानी 2 ने 20 दिसम्बर (शुक्रवार) को 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं शनिवार और रविवार को 1.95 करोड़ और 2.55 करोड़ जमा किये। शुक्रवार और शनिवार को प्रोटेस्ट की तीव्रता अधिक थी, जिसके चलते कलेक्शंस कम रहे। वहीं, रविवार को प्रोटेस्ट का असर कुछ कम हुआ तो आंकड़े भी बढ़े। मर्दानी 2 का अब 10 दिनों का कलेक्शन 33.70 करोड़ हो गया है।

taran adarsh

@taran_adarsh

puts up decent numbers on [second] Sat and Sun… Biz affected by protests + reduction of screens and shows [due to ]… [Week 2] Fri 1.15 cr, Sat 1.95 cr, Sun 2.55 cr. Total: ₹ 33.70 cr. biz.

115 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
पहले हफ़्ते में मर्दानी 2 का सफ़र

मर्दानी 13 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 3.80 करोड़, शनिवार को 6.55 करोड़ और रविवार को 7.80 करोड़ पहले वीकेंड में जमा किये थे। सोमवार को 2.85 करोड़, मंगलवार को 2.65 करोड़, बुधवार को 2.25 करोड़ और गुरुवार को 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। गुरुवार को 2.15 करोड़ के साथ मर्दानी 2 का नेट कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपये हो गया।

मर्दानी 2 को गोपी पुथरन ने निर्देशित किया है। रानी फ़िल्म में शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रही हैं। मर्दानी 2 की कहानी यौन दुष्कर्म के अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाने पर आधारित है। फ़िल्म में इस क्रूर और कम उम्र अपराधी का रोल में टीवी एक्टर विशाल जेठवा ने निभाया है। वहीं, इसके साथ रिलीज़ हुई इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फ़िल्म द बॉडी की हालत बेहद खस्ता है।

इस हफ़्ते अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ रिलीज़ होगी, जिसके बाद बॉक्स ऑफ़िस पर लड़ाई और गहरी हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button