ब्रेकिंग
Deoghar Police Crime Plan: देवघर में अपराध मुक्त माहौल के लिए पुलिस की खास रणनीति, जानें क्या है नया... दिल्ली ने झारखंड को फिर ठगा!" बजट 2026 पर झामुमो का तीखा प्रहार, विशेष पैकेज न मिलने पर जताई नाराजगी नवा रायपुर में इंटरनेशनल गोल्फ की गूंज! 'छत्तीसगढ़ ओपन' का आगाज, अरुण साव बोले- "खेलों का हब बनेगा र... सोशल मीडिया की 'शान' ने पहुंचाया जेल: मालकिन के जेवर पहनकर पोस्ट की फोटो, 20 लाख की चोरी के आरोप में... छत्तीसगढ़: दुर्ग में धर्म परिवर्तन का खेल उजागर, लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में 2 महिलाएं गिर... बलौदाबाजार ने रचा इतिहास: पीएम आवास योजना में बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला, कई चरणों में हासिल किया ... बजट 2026 पर भड़के दीपक बैज: "दिल्ली ने फिर छीना छत्तीसगढ़ का हक, यह केवल उद्योगपतियों को खुश करने वा... माघ पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ में आस्था का सैलाब: बलौदाबाजार मेले के लिए CM ने बढ़ाया बजट, कबीरधाम में उ... बजट 2026 पर भड़के राकेश टिकैत: "यह किसानों-युवाओं के साथ धोखा है", बीकेयू ने बताया 'कॉरपोरेट का बजट Union Budget 2026: 'विकसित भारत का रोडमैप है यह बजट', डिप्टी सीएम अरुण साव ने की तारीफ; मंत्री लक्ष्...
मध्यप्रदेश

दबदबा कायम करने के लिए विद्यार्थियों की बेवजह पिटाई, 8 नाबालिग समेत 10 लड़के हिरासत में

इंदौरः इंदौर में महज दबदबा कायम करने के लिए स्कूली विद्यार्थियों के एक समूह की बेवजह पिटाई करने के आरोप में बृहस्पतिवार को आठ नाबालिगों समेत 10 लड़कों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हेमंत चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों ने 26 फरवरी को छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय में 10वीं की परीक्षा देने के बाद घर लौट रहे विद्यार्थियों के एक समूह को अचानक बेल्ट, कड़े और चेन से पीट दिया था जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

उन्होंने बताया कि करीब 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने से मिले सुरागों के आधार पर 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया जिनमें से आठ नाबालिग हैं। चौहान ने बताया,‘‘आरोपियों में शामिल लड़के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी हैं।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दूसरे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पीट कर इलाके में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे। इसी दिमागी फितूर के चलते उन्होंने बिना किसी उकसावे के विद्यार्थियों के समूह को पीट दिया था।” एसीपी ने बताया कि आरोपियों और पीड़ित पक्ष के बीच पहले से कोई जान-पहचान नहीं थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं और अब कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button