ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
मध्यप्रदेश

इंदौर में 30 वर्षीय फाइनेंसर की साइलेंट अटैक से मौत, रात को खाना खाकर सोया, सुबह नहीं उठा

 इंदौर। 30 साल के फाइनेंसर की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। लसूड़िया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। एसआइ कैलाश मर्सकोले के मुताबिक, श्रीनाथ टाउनशिप निवासी प्रदीप शर्मा शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सो गए थे। उनका पत्नी से तलाक हो चुका है। सुबह नानी ने उठाया तो शरीर में हलचल नहीं हुई। भाई को कॉल कर बुलाया और तुरंत अस्पताल ले गए। भानजे वीरेंद्र के मुताबिक, प्रदीप की फाइनेंस कंपनी थी। रात करीब 11:30 बजे तक तो परिवार के सदस्यों से बातचीत कर रहे थे।

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में कहासुनी के बाद दो आरोपितों ने महिला और बच्चों के साथ मारपीट की। डंडा लेकर घर में तोड़फोड़ भी कर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है। फरियादी पिंकी पटेल निवासी गंगानगर के मुताबिक, आरोपित रोहन (राणा कालोनी) का बेटे अमन से विवाद हुआ था। दो दिन बाद रोहन अपने भाई कालू के साथ आया और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा। आरोपितों ने बेटी राधिका और बेटे अमन के साथ मारपीट भी कर दी।

इंदौर। एरोड्रम थाना पुलिस ने हम्माल कालोनी के कमलेश जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित नशा कर रोज महिलाओं से अभद्रता करता था। पुलिस के मुताबिक, अन्नपूर्णा के दीपक पंथी ने शिकायत दर्ज करवाई है। कमलेश शुक्रवार को महिलाओं को अपशब्द बोल रहा था। विरोध करने पर रानी चौहान, रामेश्वर व अन्य के साथ मारपीट करने लगा।

Related Articles

Back to top button