ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में धूमधाम से मनेगी महाशिवरात्रि

ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आठ मार्च को महाशिवरात्रि परंपरागत उत्साह के साथ मनेंगी। इस उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। द्वादशी और त्रयोदशी को महाशिवरात्रि का मुख्य दिन रहेगा। महाशिवरात्रि पर मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे।

श्रीजी मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक आशीष दीक्षित ने बताया कि शिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पट प्रातः चार बजे से रात्रि तीन बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद दूसरे दिन सुबह चार बजे से फिर खुल जाएंगे। महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम शिवम प्रजापति द्वारा बैठक लेकर चर्चा की गई।

महानिर्वाणी अखाड़े के महंत कैलाश भारती ने बताया.महाशिवरात्रि पर्व चार बजे महानिर्वाणी अखाड़े के संत मंडल के द्वारा ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। सैकड़ों संत व संन्यासी भाग लेंगे। अन्नपूर्णा आश्रम के स्वामी सच्चिदानंद गिरी महाराज ने बताया कि इस वर्ष भी इंदौर के भक्तों के द्वारा फलाहारी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मार्कंडेश्वर महादेव पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पूजन. पाठ के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा।

मंदिर ट्रस्ट के सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन ने बताया कि ओंकारेश्वर के प्रमुख स्थानों, घाटों और शिवालय पर विद्युत सज्जा की जा रही है। बड़ी संख्या में शिव भक्तों के आने की संभावना के चलते आवश्यक तैयारियां की जा रही है। श्रीजी मंदिर में फूलों से शृंगार किया जाएगा। मेले के लिए नगर परिषद द्वारा मूलभूत सुविधाएं और साफ.सफाई की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए बल तैनात किया जाएगा।

झूला पुल बंद रहने हुई थी दिक्कत

महाशिवरात्रि पर डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु ओंकारेश्वर दर्शनों के लिए आते है। पिछले साल शिवरात्रि के पूर्व नया झूला पुल का एक सर्पोटिंग वायर टूटने से पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। इससे शिवरात्रि पर दर्शनार्थियों को ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

– महाशिवरात्रि के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में सभी पक्षों की बैठक लेकरे चर्चा की गई। शिवरात्रि पर 24 घंटे पट खुले रहेंगे। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए वाहनों को नगर के बाहर पार्किंग करवाया जाएगा। नावों का संचालन बंद रहेगा। सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम रहेंगे। शिवम प्रजापति, एसडीएम पुनासा।

Related Articles

Back to top button