ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
मध्यप्रदेश

इंदौर के राजवाड़ा में रंग पंचमी पर उमड़ा लोगों का हुजूम

इंदौर। रंग पंचमी  के अपने अनोखे इंतजाम और त्यौहारी माहौल को लेकर देश में अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर  शहर ने दो साल बाद फिर अपनी इस पहचान को आज ताजा कर दिया। शहर में सुबह से ही रंग पंचमी का उत्साह साफ देखा जा सकता था, प्रशासन ने भी कई दिन पहले से गेर मार्ग से जुड़े कार्य को तेजी से पूरा कर आयोजन को सफल बनाने की पूरी कोशिश की। वहीं आज सुबह से राजवाड़ा पर होने वाली पांरपरिक गेर में मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा हो। लोगों के हुजूम के बीच टैंकर से रंग और गुलाल की पिचकारियां छोड़ी गई।

वहीं व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे शहर कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने राजवाड़ा स्थित एक बिल्डिंग की छत से व्यवस्थाओं को देखा उनके साथ कई अफसर भी पहुंचे, निगम तथा प्रशासनिक कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान के साथ साथ बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था भी संभालते नजर आए।

Related Articles

Back to top button