ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

आज गुना से शुरू होगी यात्रा, राघोगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है। ये यात्रा 2 मार्च से 6 मार्च तक एमपी के ग्वालियर-चंबल और मालवा संभाग और 7 लोकसभाओं को कवर करते हुए गुजर रही है। आज यात्रा का एमपी में दूसरा दिन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज गुना से शुरु होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राघोगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज सुबह गुना की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां वे शहर में खुली जीप में सवार होकर रोड-शो करने के बाद अपनी गाड़ी से रुठियाई, साडा कालोनी होते हुए राघौगढ़ पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बीनागंज की ओर रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है।

भारत जोड़ों न्याय यात्रा का आज का शेड्यूल

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह 8:30 बजे शिवपुरी हेलीपैड पर आएंगे जिसके बाद शिवपुरी में उनका रोड शो होने जा रहा है। वे शिवपुरी में सभा को गाड़ी से ही संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से गुना के लिए रवाना हो जाएंगे। 11:00 गुना हनुमान चौराहा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ होगी जो कि 12:30 जनसभा राघोगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button