ब्रेकिंग
Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा... Bengaluru News: यशवंतपुर के निजी अस्पताल में इलाज में देरी से युवक की मौत, परिजनों और दोस्तों ने किय... Kitchen Air Pollution News: घर के अंदर की हवा भी है खतरनाक, रसोई में खाना बनाते समय इन बातों का रखें... Bhilai News: पता पूछने के बहाने बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, चेन स्नैचिंग करने वाले 4 शातिर बदमाश ग... Raipur Flight Fare Hike: दीपावली पर रायपुर से हवाई सफर हुआ महंगा, फ्लाइट्स के किराए आसमान पर पहुंचे Chhattisgarh Tragic Accident: सूरजपुर में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र और दो भांजों की नदी में डूबने से... Dhamtari Murder Case: मुजगहन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच के बेटे की ... Korba News: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी का घेराव कर ... Chhattisgarh Politics: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर बोला हमला, धान खरीदी और बेरोजगारी के मुद्दो...
दिल्ली/NCR

पत्नी गई मायके तो 11 साल के साले को कर लिया किडनैप, 10 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में 22 फरवरी के दिन एक शख्स ने अपने ही 11 साल के साले को किडनैप कर लिया था. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी. बेटी को भी अपने ही साथ ले गई थी. शख्स ने ससुर को फोन करके धमकी दी थी. कहा था कि वो उसकी बेटी और पत्नी को वापस उसके पास भेज दें. नहीं तो वो अपने साले को जान से मार डालेगा. पुलिस ने इस मामले में 10 दिन बाद आरोपी शख्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है.

वह दिल्ली से भागकर महाराष्ट्र के अहमदनगर जा पहुंचा था. लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला. दरअसल, अपहरणकर्ता और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी. इस कारण उसकी पत्नी मायके जाकर रहने लगी थी. लेकिन उसके पति को ये बात रास न आई. और उसने अपने ही साले का अपहरण कर लिया.

डीसीपी साउथ-वेस्ट दिल्ली, रोहित मीणा के मुताबिक, आरोपी की पहचान 33 वर्षीय समीर उर्फ मनीष के रूप में हुई है. वह खजूरी खास का रहने वाला है. समीर की शादी चार साल पहले हुई थी. शादी के बाद दंपति को एक बेटी हुई जो कि अब डेढ़ साल की है.

एक महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई और बेटी को भी साथ ले गई. 23 फरवरी को तबस्सुम खातून ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका 11 साल का बेटा लापता है. वो घर से पिता कसार अली की दुकान में पानी देने गया था. लेकिन लौटा नहीं. पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की. लेकिन तभी कसार अली को समीर का फोन आया. समीर उनका दामाद है. समीर ने कसार अली से कहा, ”ससुर जी मेरी पत्नी और बेटी को वापस ससुराल भेज दो. नहीं तो मैं आपके बेटे को मार डालूंगा. उसे मैंने ही किडनैप किया है.” यह सुनते ही कसार अली के पैरों से जमीन खिसक गई.

बच्चे को पहले ही पुलिस ने ढूंढ निकाला था

उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने समीर की तलाश शुरू की. उन्होंने मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग से समीर की लोकेशन का पता लगाया. पुलिस समीर के ठिकाने तक जा पहुंची और 24 फरवरी को उन्होंने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. लेकिन समीर उन्हें गच्चा देकर फरार हो गया. तभी से पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी. उन्होंने फिर टेक्निकल सर्विलांस की मदद से समीर की लोकेशन पता लगवाई. पता चला कि वो महाराष्ट्र के अहमदनगर में है. पुलिस ने तुरंत बिना देर किए समीर को ढूंढ निकाला. अब समीर को पुलिस ने कोर्ट में पेश करेगी. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. समीर की पत्नी ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है. उसकी इन्हीं हरकतों से परेशान होकर उसने पति को छोड़ दिया और मायके जाकर रहने लगी.

Related Articles

Back to top button