ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
उत्तरप्रदेश

कस्तूरबा नगर दुष्कर्म मामला, परिवार की सुरक्षा की उठी मांग, डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस को भेजा समन

नई दिल्ली | दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को कस्तूरबा नगर गैंग रेप मामले में दिल्ली पुलिस को तलब कर पीड़िता और उसके परिवार को तत्काल सुरक्षा देने की मांग उठाई है। बीते सप्ताह 20 वर्षीय पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर बाजार में गंजा कर बदसलूकी की गई, घटना के बाद से ही पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग उठ रही है।

हालांकि घटना में दिल्ली पुलिस ने नाबालिगों समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। लेकिन पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा अभी तक नहीं मिल सकी है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को समन जारी कर पीड़िता और उसके परिवार को जल्द से जल्द सुरक्षा देने की मांग की है। साथ ही आयोग ने दिल्ली पुलिस से पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर प्रकाश डालने और उसे ‘सुरक्षित घर’ उपलब्ध कराने के लिए एक तंत्र तैयार करने को भी कहा।

इसके अलावा आयोग ने दिल्ली पुलिस को 48 घंटों को समय देते हुए पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए किए जा रहे इंतजामों की विस्तृत रिपोर्ट समेत आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा है।

दिल्ली पुलिस से ये भी कहा गया है कि वह इस मामले में गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों के खिलाफ उनके अवैध शराब तथा नशीले पदार्थों के व्यवसाय में संलिप्तता के कारण दर्ज पिछले सभी मामलों का ब्योरा दे। इसके अलावा पुलिस से पीड़िता की छोटी बहन के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किए आरोपियों के बारे में भी पूरा विवरण आयोग को प्रदान करने को कहा गया है।

डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने समन जारी करते हुए कहा, यह मामला सबसे भयानक मामलों में से एक है। दिल्ली पुलिस को मामले में गहन जांच करनी चाहिए ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके। पीड़िता घटना के कारण गहरे सदमे में हैं पर मैं ये बात स्पष्टता से कहती हूं की ये लड़की बेहद बहादुर लोगों में से एक है। डीसीडब्ल्यू उसकी सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु निरंतर काम और प्रयास करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button