ब्रेकिंग
Dabra Crime News: डबरा में सरकारी शिक्षक बना 'झोलाछाप डॉक्टर', गलत इंजेक्शन से महिला का पैर हुआ खराब... Dhar Crime News: धार में तेज रफ्तार कार ने मकान में घुसकर मचाई तबाही; पुलिसकर्मी की बाइक टूटी, चालक ... Pune Car Accident Update: निबंध की शर्त पर बेल और ब्लड सैंपल में हेरफेर; रईसजादे की पोर्श कार के शिक... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आई बेल्ट की फॉरेंसिक 'लिगेचर रिपोर्ट', मौत की वजह को लेकर ब... Twisha Sharma Case: 'कोर्ट परिसर में भाई को मिली धमकी...' भाभी राशि शर्मा का बड़ा खुलासा; उठाए पुलिस... Gwalior Crime News: ग्वालियर में खाना नहीं मिलने पर होटल में ताबातोड़ फायरिंग; सीसीटीवी में कैद हुए ... India Weather Update: दिल्ली-यूपी में 25 मई तक हीटवेव का 'ऑरेंज अलर्ट', केरल में इस दिन दस्तक देगा म... Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र...
मध्यप्रदेश

जबलपुर से दमोह के बांदकपुर तक कांवर लेकर पद यात्रा, महाशिवरात्रि पर करेंगे जलाभिषेक

जबलपुर। गौरीघाट से कांवर लेकर दमोह के बांदकपुर तक नंगेपांव पैदल यात्रा पर निकले हैं। आठ मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर जागेश्‍वरमहादेव का जलाभिषेक करेंगे। चार मार्च को पद यात्रा का शुभारंभ किया है। यह पद यात्रा पांच मार्च को सिंग्रामपुर होे हुए बांदकपुर पहुंचेगी। प्रथम विश्राम गौरीघाट, दूसरा बोरिया माता मंदिर के पास, तीसरा सिंग्रामपुर खेल मैदान, चौथा चौबीसा केी काशी महादेवघाट सुन नदी और श्रीदेव जागेश्‍वर नाथ पुण्‍य भूमि बांदकपुर घाम में पांचवां विश्राम करेंगे।

आर्य समाज मंदिर गोरखपुर द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जन्मजयंती वर्ष में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पंचकुंडीय ऋग्वेद यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 3 मार्च से प्रारंभ हुआ जो कि 8 मार्च तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 9.30 बजे तक जारी रहेगा। सायंकालीन सत्संग शाम छह से 8.30 बजे तक नगर के विभिन्न स्थानों में आयोजित किए जाएंगे। महर्षि दयानंद बोधोत्सव आठ मार्च को समारोह पूर्वक आयोजित होगा जिसमें यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। यज्ञ के ब्रम्हा पुरोहित सतेंद्र शास्त्री होंगे और दिल्ली से पधारे वैदिक प्रवक्ता आचार्य ओम प्रकाश के प्रवचन होंगे। अशोक पुंज, आशुतोष चंदेल, वेद अमृत गारी, कुसुम जिंदल, सुनीता हांडा, मीरा गायकवाड़ ने उपस्थिति का आग्रह किया है।

श्री रामेश्वरम महादेव का 20वां पाटोत्सव आज से, आठ मार्च को होगा समापन

गौरीघाट स्थित साकेतधाम में श्री रामेश्वरम महादेव का 20वां पाटोत्सव एवं संत समागम का शुभारंभ चार से आठ मार्च तक किया जा रहा है। जिसमे नर्मदा पूजन एवं शोभायात्रा चार मार्च को सुबह नौ बजे से होगी। तदोपरांत रामेश्वरम महादेव का पूजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। बाबा कल्याण दास जी की अध्यक्षता में प्रतिदिन शाम चार बजे से शाम सात बजे तक संतो का सत्संग प्रबुद्धजनों को प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में बाबा कल्याण दास, स्वामी अखिलेश्वरानंद, जगतगुरु राघव देवाचार्य, वेदांत केशरी स्वामी मुक्तानंद, स्वामी नरसिंह दास, ज्ञानेश्वरी दीदी के प्रवचन आयोजित हैं।

संस्कारधानी के प्रबुद्धजनों का सम्मान आयोजित किया गया है

इस कार्यक्रम में छह मार्च को द्वारिकाशारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती का सम्मान किया जाएगा एवं सात मार्च को संस्कारधानी के प्रबुद्धजनों का सम्मान आयोजित किया गया है। महाशिवरात्रि आठ मार्च के पावन दिन में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शिवार्चन एवं रात्रिपर्यन्त 51 वैदिक ब्राम्हणों द्वारा महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इस आयोजन में सम्मिलित होने का आह्वान पं. रोहित दुबे, केके दुबे, केके चतुर्वेदी, पं. सौरभ दुबे, मोनी अग्रवाल, मनीष दुबे, विवेक पाठक, राजेश केडिया, उमंग अग्रवाल, अशोक टेकरीवाल ने किया है।

Related Articles

Back to top button