ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
बिहार

गया खेत में गिरा आर्मी का एयरक्राफ्ट, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान में बैठ लोग खिचाने लगे फोटो

बिहार के गया में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां खेत में आर्मी का एयरक्राफ्ट गिर गया. माइक्रो एयरक्राफ्ट में ट्रेनिंग ले रहे दो पायलट सवार थे. दोनों पायलट सुरक्षित हैं. घटना मंगलवार सुबह की है. एयरक्राफ्ट बोधगया प्रखंड के बगदाहा गांव में गिरा है. शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि इंजन में खराबी की वजह से अचानक पंखा चलना बंद हो गया, जिसके बाद आर्मी का एयरक्राफ्ट खेत में गिर गया. दोनों पायलट को ग्रामीणों ने एयरक्राफ्ट से बाहर निकाला. दोनों सुरक्षित हैं. घटना के बाद आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे और एयरक्राफ्ट को वापस ले गए.

बताया जा रहा है गया के ओटीए से माइक्रो एयरक्राफ्ट ने प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरा था. अचानक इसमें तेज आवाज आने लगी. फिर इसका पंखा चलना बंद हो गया और फिर गेहूं के खेत में एयरक्राफ्ट गिर गया. विमान गिरने के बाद तेज आवाज हुई. आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया. लोग आवाज की दिशा में भागे तो वहां खेत में एयरक्राफ्ट को गिरा देखा. इसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई. घटना के बाद मौके पर सेना के अधिकारी और जवान पहुंच गए.

पिछले साल भी इसी गांव में गिरा था एयरक्राफ्ट

हादसे का शिकार हुए एयरक्राफ्ट को देखने के लिए बड़े, बच्चे, बूढ़े और महिलाओं की भीड़ जुट गई. लोग दुर्घटनाग्रस्त विमान के साथ फोटो खिचाने लगे. बच्चे एयरक्राफ्ट के अंदर बैठने लगे. खेत में विमान गिरने के बाद करीब चार कट्ठा गेंहू का फसल नुकसान हुआ है. इससे पहले भी पिछले साल जनवरी में इसी गांव में आर्मी का एयरक्राफ्ट गिर गया था. तब भी उसपर दो पायलट सवार थे. दोनों को विमान से सुरक्षित निकाला गया था. इस घटना के बाद आर्मी की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई. बताया जा रहा है कि मामले में जांच के बाद आर्मी इसपर बयान जारी कर सकती है.

Related Articles

Back to top button