ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में राहुल गांधी ने किए महाकाल के दर्शन, कुछ लोगों ने उनके सामने लगाए मोदी-मोदी के नारे

उज्‍जैन। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी उज्जैन पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने महाकाल दर्शन किए। दहलीज पर जाकर भगवान को प्रणाम किया। वे गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक नहीं कर पाए। दरअसल शिवनवरात्र होने के कारण भगवान के शृंगार का समय तीन बजे से शुरू हो गया था। इस दौरान किसी भी वीवीआइपी को भी गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाता। कुल 14 मिनट मंदिर में रुके।

राहुल गांधी जैसे ही नंदीहाल से रोड शो के लिए निकले कुछ लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे, इस पर नंदी हाल वह गणेश मंडपम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल राहुल के नारे लगाते रहे।

शाजापुर शहर के धोबी चौराहा से यात्रा रोड शो के रूप में पुराने हाईवे से गुजरते हुए टंकी चौराहा पहुंची जहां राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा मक्सी की ओर रवाना होगी। नुक्‍कड़ सभा में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर मोबाइल पर रहो। जय श्रीराम बोले और भूखे मर जाओ।राहुल गांधी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे और इसके बाद रोड शो करेंगे।

इस दौरान दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान दिलचस्‍प वाकया पेश आया। इस दौरान कुछ लोगों ने जब मोदी-मोदी के नारे लगाए तो राहुल गांधी उन लोगों से मिले और टाफ‍ियां भेंट की। कुछ भाइपाइयों ने राहुल गांधी को आलू भेंट कर दिए।

गर्भगृह में जाकर कर सकते हैं जलाभिषेक

राहुल गांधी उज्‍जैन में भगवान महाकाल का दर्शन कर रोड शो करेंगे। राहुल को वीवीआईपी का दर्जा होने के कारण वे गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक करेंगे। मगर वे दोपहर 3.30 बजे के बाद आए तो शिवनवरात्र का पूजन होने के कारण उन्‍हें गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में वे दहलीज अथवा नंदीहाल से दर्शन करेंगे। यात्रा में शाम‍िल होने कमल नाथ उज्‍जैन पहुंच गए। उन्‍होंने मीडिया से कहा कि मेरा सौभाग्‍य है कि मैं आज महाकाल के दर्शन करूंगा।

लोकसभा चुनाव में 12 से 13 सीटें लाएगी कांग्रेस: कमल नाथ

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। यहां पत्रकारों से चर्चा में दावा किया कि प्रदेश की 29 में से 12 से 13 सीटें कांग्रेस जीतेगी। उन्‍होंने खुद के भाजपा में शामिल होने की बात भी नकारी। कमल नाथ ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। नकुल नाथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा को घेरते हुए बोले कि इन्वेस्टर समिट आदि सब दिखावा है। शिवराज भी यही करते थे। प्रश्न यह है कि आर्थिक गतिविधि कैसे बढ़े। लोगों को रोजगार कैसे मिले। भाजपा केवल हवाबाजी-माहौल बनाने की राजनीति करती है। छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा की मशक्कत से जुड़े एक प्रश्न पर कमल नाथ ने कहा कि मेरा छिंदवाड़ा की जनता से 45 साल पुराना नाता है।

शाजापुर में युवाओं से संवाद में राहुल गांधी ने कहा कि देश में पहले युवा सेना में जाते थे तो सेना उनकी रक्षा करने की गारंटी देती थी। यदि कोई जवान शहीद होता था तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था।अब मोदी सरकार सेना में अग्निवीर ले आई है, इससे सैनिकों में भेदभाव पैदा हो गया है।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना के समय देश के 1.5 लाख युवा सेना में चयनित हुए थे, लेकिन 3 साल भटकने के बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी गई। अब उनके सारे रास्ते बंद हो गए हैं। आखिर इन 1.5 लाख युवाओं की क्या गलती थी?

शाजापुर जिले के यात्रा प्रभारी और पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह पांसे ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने सुबह 10 बजे शाजापुर जिले में प्रवेश किया। शहर में कई जगहों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किये।

शाजापुर से उज्‍जैन यात्रा

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया राहुल की न्याय यात्रा शाजापुर से उज्जैन रवाना हुई। शाजापुर जिले में उनकी यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए ।

आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया

राहुल की सुरक्षा में जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा एसपीजी भी सुरक्षा में रहेगी। बता दें कि शाजापुर जिले में न्याय यात्रा लगभग 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ राहुल गांधी यह यात्रा निकाल रहे है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन शामिल रहेंगे।

दोपहर बाद उज्‍जैन पहुंचेगी यात्रा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार दोपहर ढाई बजे उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद रोड शो की शुरुआत होगी। शाम करीब 6 बजे देवास गेट पर सभा होगी। इसके बाद कारवां इंगोरिया की ओर रवाना होगा। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, उमंग सिंघार आदि शामिल हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मक्सी से विजयगंज मंडी होते हुए दोपहर बाद नगर में प्रवेश करेगी और सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर से रोड शो की शुरुआत होगी।

गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, छत्रीचौक, छोटा सराफा, सतीगेट, कंठाल चौराहा, नईसड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवास गेट पर आम सभा के साथ इसका समापन हाेगा। राहुल गांधी के संबोधन पश्चात यात्रा इंगोरिया के लिए रवाना होगी। राहुल गांधी रात्रि विश्राम इंगोरिया में ही करेंगे।

अनेक स्थानों पर स्वागत मंच

महाकाल मंदिर से देवास गेट तक करीब तीन किलो मीटर लंबे मार्ग पर अनेक जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं। इन मंचों से पुष्प वर्षा कर राहुल गांधी व भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल दल का स्वागत किया जाएगा। उज्जैन में करीब 15 हजार लोगों के यात्रा में शामिल होने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button