ब्रेकिंग
ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप, ह... दिल्ली में जलभराव पर LG संधू का सख्त एक्शन: 139 हॉटस्पॉट पर उतरेगा PWD, इंजीनियर-इन-चीफ से लेकर SE त... नवी मुंबई में वोटर लिस्ट के 3404 SIR फॉर्म लीक: BJYM नेता फोटोकॉपी कराते रंगे हाथों पकड़ा, 5 BLO सस्... नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्...
मध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर गलत सूचना और भड़काऊ पोस्ट की तो होगी कार्रवाई

 झाबुआ। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सोशल मीडिया पर भ्रामक, असत्य एवं भड़काऊ पोस्ट की तो कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस द्वारा व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर निगाहें रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की उत्तेजना युक्त भ्रामक अथवा असत्य जानकारी पोस्ट करता है या पोस्ट को शेयर करता है तो संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने अपील करते हुए बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर किसी भी तरह की उत्तेजना युक्त भ्रामक असत्य एवं भड़काऊ पोस्ट को प्रसारित ना किया जाए। किसी भी व्यक्ति की छवि को धूमिल करने वाली पोस्ट को प्रसारित न करें। किसी भी प्रकार की सूचना एवं समाचार की आधिकारिक पुष्टि किए बिना विश्वास ना करें, अफवाहों को प्रसारित ना किया जाए।

व्हाट्सएप ग्रुप के सभी एडमिन से भी अपेक्षा की गई है कि वे अपने ग्रुप में किसी भी तरह की अफवाहे प्रसारित ना होने दें। कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने में झाबुआ पुलिस का सहयोग करें। सोशल मिडीया की सभी गतिविधियों पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तीजनक एवं भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button