ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

Ind vs NZ: विश्व कप सेमीफाइनल में हार का बदला नहीं लेंगे कोहली, कहा- न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बहुत प्यारे हैं

ऑकलैंड। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टी20 सीरीज के वह अपने दौरा का आगाज करने जा रही है। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत आखिरी बार आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हुई थी। यहां टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने हराकर उसके खिताब जीतने के सपने को तोड़ा था। भारतीय फैंस इस सीरीज को टीम इंडिया के बदले की तरह से देख रहे हैं लेकिन कप्तान विराट कोहली तो कुछ और ही कह रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले मुकाबले में शुक्रवार को खेलना है। टीम इंडिया की तैयारी दुरुस्त है और मैच से एक दिन पहले कप्तान विराट कोहली ने मीडिया से इस बारे में बात की। कोहली से जब न्यूजीलैंड की टीम से विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने की बात पूछी गई तो उनका जवाब बहुत ही कमाल का था।

विराट ने सवाल के जवाब में कहा, “बिल्कुल भी नहीं, बल्कि आप अगर बदले के बारे में सोचते भी हैं तो ये लोग इतने अच्छे हैं कि आप उस तरह से कर ही नहीं पाएंगे।”

बदले की सीरीज के तौर पर देखे जा रहे दौरे के बारे में आगे कप्तान कोहली ने कहा, “ये बस मैदान पर प्रतियोगी क्रिकेट खेलने की बात है। यह एक ऐसी टीम है जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ को कैसे पेश करना चाहिए इसको लेकर एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम वाकई में बहुत ही खुश थे जब इस टीम ने विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी। जब आप हारते हैं तो आपको इसको एक अलग तरीके से देखना होता है। तो इसी वजह से कोई बदला नहीं लेना।”

भारतीय टीम ने इसी रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला है। सीरीज खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के मुश्किल दौरे के लिए रवाना हो गई। 19 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने के पांचवें दिन ही टीम न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button