ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुना दौरा आज, ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों से करेंगे बातचीत

गुना। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्यप्रदेश के गुना जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और पीडित किसानों से बातचीत करेंगे। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर तैयारियों का जायजा लेेंगे और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि बीते दिनों बेमौसम बारिश के साथ-साथ कई गांव में ओले भी गिरे थे। ओले गिरने से फसलों में नुकसान हुआ है। खासकर धनिया की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान है। वहीं गेंहू की फसल में भी नुकसान होने की बात किसान कर रहे हैं। इसके अलावा खेतों में कटी पड़ी राई, सरसों की फसल भी इस बारिश में भीग गई है। उसमें भी नुकसान हुआ है। जिसे देखते हुए आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के गुना जिले के ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके साथ ही ओलावृष्टि से पीड़ित किसाानों से बातचीत करेंगे।

 वहीं आगमी दिनों में लोकसभा चुनाव होने को हैं। जिसकी तारीखों का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। जिसे देखते हुए मंत्री सिंधिया आज BJP कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। बीजेपी ने हाल ही में लोकसभा की जारी लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम घोषित किया है। ऐसे में एक बार बड़ी जिम्मेदारी गुना लोकसभा को जीतने की है। जिसे लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। सिंधिया बीती रात्रि में गुना पहुंच चुके हैं। आज दिन भर तय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button