ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

मप्र के 19 जिलों में बनेंगे 30 पुल लोक निर्माण विभाग जल्द जारी करेगा टेंडर

भोपाल। मप्र में लोक निर्माण विभाग 361 करोड़ रुपये से 30 पुलों का निर्माण कराएगा। ये पुल रायसेन, इंदौर, सागर, बालाघाट व भिंड समेत 19 जिलों में बनाए जाएंगे। इसके लिए मप्र शासन से स्वीकृति मिल गई है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा इसकी डीपीआर भी फाइनल कर ली गई है। इसमें मंदसौर में नाहरगढ़ से बिल्लोद मार्ग में शिवना नदी पर 15.50 करोड़ रुपये से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा, जबकि शाजापुर में 45 करोड़ रुपये से आरओबी का निर्माण किया जाएगा।

बता दें कि पीडब्ल्यूडी द्वारा इन सभी पुलों की डीपीआर तैयार कर ली गई है। अब राशि की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। इसमें सबसे अधिक पुल रायसेन जिले में बनेंगे। इसके साथ ही बालाघाट में दो, इंदौर में दो, सागर में तीन पुलों का निर्माण होगा।

भिंड में बहादुरा कालिका माता मंदिर पर सिंध नदी में 36 करोड़ रुपये से क्षतिग्रस्त हिस्से का अतिरिक्त निर्माण और अटेर-जैतपुर मार्ग में चंबल नदी पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल के अतिरिक्त बाक्स का निर्माण 56 करोड़ रुपये से होगा। इसके साथ ही शाजापुर में रेलवे फाटक की जगह पर 45 करोड़ रुपये आरओबी बनाया जाएगा।

रायसेन में 45 करोड़ रुपये से बनेंगे पुल

सबसे अधिक सात पुल रायसेन जिले के लिए स्वीकृत हुए हैं। इनमें करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये पुल सेमरी नदी, नकटी नदी, इक्यावन नदी, गजंदा नदी, संयोगिनी नदी और छेका नाले पर बनाए जाएंगे।

75 प्रतिशत प्रस्तावों को मिली स्वीकृत

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन से 40 पुलों के निर्माण व मरम्मत के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। अनुपूरक बजट में केवल 75 प्रतिशत पुलों के लिए ही बजट का आवंटन हुआ है। ऐसे में प्राथमिकता वाले 30 पुलों का चयन किया गया है।

इनका कहना

उक्त पुलों की डीपीआर फाइनल है। बजट का आवंटन भी हो गया है। जल्द ही इन पुलों के लिए टेंडर जारी कर निर्माण व मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

– संजय खांडे, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी सेतु शाखा

Related Articles

Back to top button