ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: गुस्से में शहनाज़ ने दिया सिद्धार्थ शुक्ला को धक्का, बोलीं- ‘मैं तुझसे नफरत करती हूं’

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ के दो सबसे करीबी कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला और सिद्धार्थ अब एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। सिडनाज़ की दोस्ती अब टूटने के कगार पर खड़ी है। बीते एक हफ्ते में दोनों के बीच दूरिया इतनी ज्यादा आ गई हैं कि दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड का जो प्रोमो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि कैप्टेंस टास्क के लिए शहनाज़, सिद्धार्थ भी खिलाफ खेल ही हैं और उनसे लड़ रही हैं।

आमतौर पर जब भी सिड और शहनाज़ अलग-अलग टीम में भी होते थे तब भी पर्सनली एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेलते थे, लेकिन अब दोनों के बीच दूरियां इतनी ज्यादा हो गई हैं कि दोनों एक दूसरे के आमने-सामने आकर खड़े हो गए हैं। आज के एपिसोड का प्रोमो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में शहनाज़ कैप्टेंसी टास्क के लिए सिद्धार्थ से भिड़ती दिख रही हैं। बात यहां तक पहुंच गई है कि गुस्से में शहनाज़  ने सिद्धार्थ को धक्का दे दिया और कहा कि वो उनसे नफरत करती हैं। दोनों के बीच की ये दूरी दर्शकों को काफी नागवार गुज़र रही है। अब ये नफरत दोनों की दोस्ती तोड़ देगी? या पहले की तरह सब ठीक हो जाएगा? ये तो वक्त ही बताएगा!

क्यों आईं दोनों के बीच ये दूरियां :

दरअसल, कुछ दिन पहले शो में ‘बिग बॉस 8’ के विनर गौतम गुलाटी बतौर मेहमान आए थे। उन्हें देखकर शहनाज़ काफी एक्साइटेड हो गईं थीं और उन्हें किस करने लगी थीं। इसके बाद शो में अपनी फिल्म ‘लव आज कल’ का प्रमोशन करने कार्तिक आर्यन और सारा अली खान आए। तो सना, कार्तिक को देखकर भी काफी एक्साइटेड हो गईं और उनके लिए अपने प्यार का इज़हार करने लगीं। सना का इस तरह फ्लिप करने का सलमान खान समेत शो के सारे कंटेस्टेंट ने काफी मज़ाक बनाया। बस उसी दिन के बाद से सिद्धार्थ, शहनाज़ से कुछ कटे-कटे रहने लगे। सिद्धार्थ की नाराज़गी शहनाज़ से इतनी ज्यादा हो गई कि उन्होंने हाल ही में सना के लिए एक शॉकिंग स्टेटमेंट दे डाला। उन्होंने सना से कहा ‘जो अपने मां-बाप की सगी नहीं हो सकी वो मेरी क्या होगी’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button