ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मनोरंजन

जयपुर में शादी के बंधन में बंधे राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान, बिग बाॅस 12 की इस कंटेस्टेंट को बनाया बेगम!

मुंबई: आदिल खान दुर्रानी तो आप सबको याद ही होंगे। वही राखी सावंत के पूर्व पति। राखी सावंत ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। इसके बाद राखी सावंत और आदिल खान ने मीडिया में एक-दूसरे की खूब छीछालेदर की थी। वहीं अब खबर आ रही है राखी सावंत के एक्स पति आदिल ने शादी रचा ली है। यह शादी उन्होंने ‘बिग बॉस 12’ की एक कंटेस्टेंट से की है। यह खबर वाकई चौंकाने वाली है।

एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक आदिल खान के एक करीबी सोर्स ने खुलासा किया कि उनकी शादी 2 मार्च को जयपुर में हुई थी। यह पूरी तरह से गुपचुप तरीके से की गई। सोर्स ने बताया कि आदिल इस शादी को गुप्त रखना चाहते हैं।

जब सोर्स से पूछा गया कि आदिल की कथित पत्नी कौन है, तो उसने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने कहा कि आदिल ने सबा खान की बहन सोमी खान से शादी की थी। दोनों ने इसे सीक्रेट रखा है क्योंकि आदिल कई वजहों से पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। वह और सोमी खान नहीं चाहते कि शादी की खबर इतनी जल्दी बाहर आए।

जहां तक आदिल और सोमी खान की बात है, तो इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है कि वो कैसे मिले और कब उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, कई बार आदिल को सोमी और सबा खान के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था।

बता दें कि सोमी खान और सबा खान ‘बिग बॉस 12’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। दोनों बहने हैं और जयपुर की रहने वाली हैं। फिलहाल वो अपने करियर के कारण मुंबई में बसी हुई हैं। सोमी खान टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘न्याय: द जस्टिस’, ‘केसरिया बालम’ और ‘हमारा हिंदुस्तान’ जैसे शोज किए हैं।

आदिल खान अगस्त 2023 में 6 महीने बाद जेल से रिहा हो गए थे। रिहा होते ही उन्होंने राखी पर 200 करोड़ रुपयए का मानहानि का केस ठोका और गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेटेस्ट अपडेट यह है कि राखी सावंत ने अंधेरी कोर्ट में आदिल की जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी। आदिल खान को अपना जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया गया था।

Related Articles

Back to top button