ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
मध्यप्रदेश

इंदौर के लंदन विलाज में डकैती डालने वाले सोमला की जमानत निरस्त, गिरफ्तारी वारंट जारी

 इंदौर। लंदन विलाज डकैतीकांड के आरोपित सोमला सिंह की जमानत निरस्त हो गई है। धाराओं और आपराधिक रिकार्ड देखते हुए जेएमएफसी निधि श्रीवास्तव ने जामनत निरस्त की है। कोर्ट ने सोमला का गिरफ्तारी वारंट भी निकाला है।

लंदन विलाज डकैती के आरोपित सोमला को मंगलवार को जेएमएफसी निधि श्रीवास्तव की कोर्ट से जमानत मिली थी। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने फरियादी पुष्पेंद्रसिंह की शिकायत पर चोरी और लूट का केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद डकैती की धाराएं लगाई गईं। विवेचक कमल किशोर शर्मा ने केस डायरी पेश की और सोमला को जवानों के सुपुर्द कर खुद कंट्रोल रूम चले गए। सरकारी वकील को भी खबर नहीं दी।

वकील संतोष खोवारे ने जमानती आवेदन लगाया और कोर्ट ने लूट-चोरी की धारा देख कर जमानत स्वीकृत कर दी। करीब एक घंटे बाद टीआइ नीरज बिरथरे और एसआइ कोर्ट पहुंचे और बताया कि सोमला के खिलाफ संपूर्ण साक्ष्य है। उससे मैनेजर की चेन, आइडी कार्ड, क्रेडिट कार्ड जब्त हुए है। सीसीटीवी फुटेज में सोमला स्पष्ट नजर आ रहा है। बताते हैं तब तक सोमला पत्नी के साथ कोर्ट परिसर से गायब हो चुका था।
अफसरों ने धार, आलीराजपुर, झाबुआ पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह घर भी नहीं पहुंचा। बुधवार को पुलिस ने उसी कोर्ट में रिवीजन दायर कर कहा कि सोमला की जमानत निरस्त की जाए। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक सोमला का आपराधिक रिकार्ड से अवगत करवाया है। कोर्ट को यह भी बताया कि सोमला के विरुद्ध डकैती की धारा 395 और 397 भी लगाई है।

Related Articles

Back to top button