ब्रेकिंग
Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा...
देश

अल्‍पसंख्‍यकों के कारण हुआ महाराष्‍ट्र की सत्‍ता में बदलाव : शरद पवार

मुंबई। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्‍यक्ष व वरिष्‍ठ नेता शरद पवार व अजित पवार ने गुरुवार को पार्टी के अल्‍पसंख्‍यक सेल की बैठक को संबोधित किया। पार्टी अध्‍यक्ष शरद पवार में जीत का श्रेय अल्‍पसंख्‍यकों को देते हुए कहा कि राज्‍य में इनके कारण ही बदलाव हुआ है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में बहुमत साबित करने में भाजपा की असफलता के बाद शिवसेना-कांग्रेस-राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मिलकर महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) सरकार का गठन किया।

उन्‍होंने कहा,  ‘महाराष्‍ट्र चुनाव के दौरान, मुसलमानों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दिया था। उन्‍होंने अपना वोट उन पार्टियों को दिया जो भारतीय जनता पार्टी को हरा सकती है। चुनावों के दौरान अल्‍पसंख्‍यकों द्वारा फैसला लिया कि किसे हराना है। राज्‍य में उनके कारण ही परिदृश्‍य में बदलाव हुआ है।’

उल्‍लेखनीय है कि पुणे में अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ के लिए उपाध्‍यक्ष के तौर पर एकरामुद्दीन खान को नियुक्‍त किया गया। पार्टी के अध्‍यक्ष शरद पवार ने कुछ दिनों पहले ही इसकी घोषणा की थी। इस मौके पर प्रकोष्‍ठ के चेयरमैन शाबिर अहमद विद्रोही भी मौजूद थे। इससे पहले 2016-17 में भी एकरामुद्दीन खान उपाध्‍यक्ष रह चुके हैं। उस दौरान उन्‍होंने मुस्‍लिम मतदाताओं व उम्‍मीदवारों के बीच बेहतर सहयोग स्‍थापित किया था।

उन्‍होंने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह समाज में विभाजन करना चाहती है। उन्‍होंने कहा, ‘भाजपा सरकार समाज के विभाजन की कोशिश कर रही है। यह सरकार खतरनाक है और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की चाहत रखती है।’ यह बयान उन्‍होंने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मद्देनजर दिया है।

उन्‍होंने कहा, ‘भाजपा सत्‍ता में है। हमें उम्‍मीद थी कि पार्टी सबको साथ लेकर चलेगी। हालांकि उन्‍होंने हिंदू, ईसाई और सिख के लिए राह को आसान किया लेकिन मुसलमानों के लिए नहीं। NRC और CAA के कारण कुछ अल्‍पसंख्‍यकों को नजरअंदाज किया जाएगा।’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘भारत में कई समुदाय हैं। बंजारा समुदाय के लोग जो आमतौर पर एक जगह पर नहीं रहते काम की तलाश में घूमते रहते हैं। वे अपनी नागरिकता कैसे साबित करेंगे? उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं, उनके नाम वोटिंग लिस्‍ट में नहीं हैं।’ उन्‍होंने सुझाव दिया कि ऐसे लोगों सत्‍ता से दूर रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button