ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

J&K: अवंतीपोरा एनकाउंटर में जैश का आतंकी अबु कासिम ढेर, सुरक्षा बल कई महीनों से कर रहे थे तलाश

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में पिछले चार दिन से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। हालांकि सेना का इलाके में अभी सर्च ऑप्रेशन जारी है। सुरक्षाबलों को शुक्रवार दो आतंकियों के शव मिले। इसमें एक आतंकी की पहचान अबु कासिम के रूप में हुई है। कासिम आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और पिछले डेढ़ साल से अवंतीपोरा इलाके में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहा था। सुरक्षाबलों को मंगलवार को अवंतीपोरा के खिरयु इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सेना सर्च ऑप्रेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। जबकि दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए थे। घायल दोनों सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए, जिसमें एक जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ था। आतंकियों की लाश न मिलने पर सुरक्षाबलों ने पास के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को आतंकियों ने फिर से फायरिंग शुरू कर दी थी। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों को एक आतंकी की लाश मिली थी, उसकी पहचान अबु सैफुल्लाह के रूप में हुई थी।

गुरुवार को सेना ने फिर से सर्च ऑप्रेशन चलाया इस दौरान सुरक्षाबलों को दूसरे आतंकी अबु कासिम की लाश मिली। सेना को पिछले कई महीनों से अबु कासिम की तलाश थी। वह लंबे समय से अवंतीपोरा और त्राल में एक्टिव था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button