ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

मॉरीशस में राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने समकक्ष रूपन से की मुलाकात, तोहफे में दिया ‘ RuPay Card’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष पृथ्वीराज सिंह रूपन से मुलाकात की और भारत तथा मॉरीशस के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने रूपन को एक ‘रूपे’ कार्ड उपहार में दिया, जिसे हाल में मॉरीशस में शुरू किया गया है। मुर्मू दिन में तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचीं। इस दौरान वह मंगलवार को देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।

भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेसिडेंशियल स्टेट हाउस में राष्ट्रपति रूपन के साथ गर्मजोशी से और सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। ‘एक्स’ पोस्ट में मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया है, “ दोनों नेताओं ने क्षमता निर्माण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं में सहयोग सहित अनूठे और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।” पोस्ट के मुताबिक, मुर्मू ने आयुर्वेदिक उद्यान की भी सराहना की जो पिछले साल स्टेट हाउस के मैदान में स्थापित किया गया था।

‘एक्स’ पर सिलसिलेवार ढंग से की गयी पोस्ट में विदेश मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता से पहले रूपन ने स्टेट हाउस में मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। पोस्ट में मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया है, “ दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच रिश्तेदारी, संस्कृति और लोगों के बीच मजबूत संबंधों की ठोस नींव पर बने दीर्घकालिक और करीबी संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।” चौसठ वर्षीय रूपन का जन्म एक आर्य समाज परिवार में हुआ है। मुर्मू ने आयुर्वेदिक उद्यान का भी दौरा किया, जिसे पिछले साल आयुष मंत्रालय के सहयोग से प्रेसिडेंशियल स्टेट हाउस में स्थापित किया गया था।

विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति मुर्मू के आयुर्वेदिक उद्यान दौरे की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए रेखांकित किया, “ पारंपरिक चिकित्सा दोनों देशों के बीच साझेदारी का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।” विदेश मंत्रालय ने पहले बताया था कि प्रधानमंत्री कुमार जगन्नाथ ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया, जो दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों को दर्शाता है। राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान दो युद्धपोतों- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी- के साथ भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी इस समारोह में हिस्सा लेगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि था राष्ट्रपति मुर्मू अपने मॉरीशस समकक्ष पृथ्वीराजसिंह रूपन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ द्विपक्षीय बैठक करने के अलावा मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, वहां के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और देश के कई महत्वपूर्ण नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।

मंत्रालय ने कहा मुर्मू और जगन्नाथ भारत की सहायता वाली 14 परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे, जो मॉरीशस के साथ भारत की जीवंत विकास साझेदारी के विस्तार और बहुआयामी प्रकृति को प्रदर्शित करेंगे और यह द्विपक्षीय संबंधों का एक “प्रमुख स्तंभ” है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ”मुर्मू, वर्ष 2000 के बाद से मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वालीं छठीं भारतीय राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति का यह दौरा भारत और मॉरीशस के बीच दीर्घकालिक व स्थायी संबंधों को रेखांकित करता है।”

Related Articles

Back to top button