ब्रेकिंग
End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ... Raigarh Crime News: रायगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, स्कूटी से जाते समय की थ... Chhattisgarh News: चिरमिरी के युवाओं के लिए बड़ी खबर! उद्यानिकी शिक्षा से खुलेंगे रोजगार के द्वार, क... Crime News: गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का कत्ल! सिर्फ नंबर ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी, खौफनाक वा... Sirpur Mahotsav 2026: सिरपुर महोत्सव में इंडियन आइडल के सितारों ने बिखेरा जलवा, सुरीली शाम में देर र... Law and Order: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भड़की कांग्रेस, पुलिस कमिश्नर का घेराव कर अपराधों पर रोक लग... Balodabazar Police: बलौदाबाजार पुलिस का 'समाधान अभियान' सफल, रिकवर किए 63 लाख के मोबाइल; चेहरों पर ल... CGBSE Board Exam 2026: जीपीएम प्रशासन का 'मिशन रिजल्ट', बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने के लिए बनाया यह...
खेल

IPL 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस को झटका, सूर्यकुमार यादव नहीं खेल पाएंगे पूरे मैच!

पांच बार की विजेता और इस सीजन नए कप्तान के साथ उतरने वाली मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले ही एक झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलना बेहद मुश्किल दिख रहा है. इस समय वह बेंगलुरू में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं और अपनी चोट पर काम कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी कराई थी. इसी कारण वह क्रिकेट से दूर हैं. वह साउथ अफ्रीका दौरे से इसी चोट के कारण बाहर हो गए थे. इसी चोट के चलते उनका आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलना मुश्किल लग रहा है.

इस सीजन मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम अपना पहला मैच 24 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी. ये वही टीम है जिसकी कप्तानी पंड्या ने पिछले दो सीजन की थी और एक बार विजेता भी बनाया था.

दो मैचों से बाहर?

चोट के कारण सू्र्यकुमार इस सीजन के शुरुआती दो मैचों में से बाहर हो सकते हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सूर्यकुमार का रिहैब ट्रैक पर है और वह जल्दी आईपीएल में वापसी करेंगे. एजेंसी ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ये अभी तक साफ नहीं है कि एनसीए की स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिकल टीम सू्र्यकुमार को शुरुआती दो मैचों में खेलने के लिए क्लियरेंस देगी या नहीं. गुजरात के बाद मुंबई को 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरा मैच खेलना है. मुंबई को ये दोनों मैच घर से बाहर खेलने हैं.

कर रहे हैं मेहनत

सूर्यकुमार हालांकि जमकर अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रहे हैं ताकि जल्दी से जल्दी ठीक हो सकें. वह अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटोज पोस्ट करते रहते हैं जो बताता है कि वह सही रास्ते पर हैं और रिकवरी कर रहे हैं. सूत्र ने कहा कि मुंबई के पहले मैच में अभी 12 दिनों का समय है और तब तक फिट होना काफी मुश्किल दिख रहा है. सूर्यकुमार टी20 में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. इस फॉर्मेट में उनकी तूती बोलती है. उनका न होना मुंबई के लिए निश्चित तौर पर बड़ा नुकसान है.

Related Articles

Back to top button