ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
दिल्ली/NCR

‘नोएडा सोसायटी में किसी भी कुंवारे मेहमान को रात में रुकने की इजाजत नहीं’

नोएडा की एक हाउसिंग सोसायटी ने एक अजीबोगरीब फरमान जारी कर किरायेदारों के रूप में रहने वालों से कहा है कि वे रात के दौरान किसी भी कुंवारे मेहमान को अपने अपार्टमेंट में रहने की अनुमति न दें। यह फरमान अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) द्वारा जारी किया गया है, जिसने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में रहने वाले किरायेदारों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

यह मामला नोएडा के सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर्स सोसायटी का बताया जा रहा है। एओए अब रात में किरायेदारों के घर आने वाले अविवाहित मेहमानों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है।

नोटिस के मुताबिक, किरायेदारों को अपने अविवाहित मेहमानों के लिए रात में उनके अपार्टमेंट में रुकने के लिए एओए से अनुमति लेनी होगी। एओए द्वारा निवासियों को नए नियम भेजे जाने के बाद यह मामला सामने आया। कथित तौर पर विचित्र नियम पढ़ने के बाद निवासी चकित हो गए। इस बीच सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सीधे तौर पर निजता पर हमला बताया है। कुंवारे लोगों पर प्रतिबंध के अलावा, सोसायटी ने निवासियों को सामान्य क्षेत्र में सिगरेट पीने से भी प्रतिबंधित कर दिया है और साथ ही सोसायटी में वाहनों के लिए 10 किमी प्रति घंटे की गति सीमा जैसे अन्य नियम भी लागू कर दिए हैं।

एओए ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अभी एक नीति बनाई गई है और उन्होंने 11 मार्च तक इस पर निवासियों के सुझाव मांगे थे। सोसाइटी के एओए बोर्ड ने कहा “यदि किसी निवासी को कोई आपत्ति है, तो उनकी सुनवाई के बाद ही नीति लागू की जाएगी। कोई भी नियम जबरन नहीं थोपा जाएगा. इसे सर्वसम्मति से लागू किया जाएगा। ”

Related Articles

Back to top button