ब्रेकिंग
Modi Govt 12 Years: एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित श... PoJK Unrest: पाक अधिकृत कश्मीर में सुरक्षा बलों का दमन; प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों की मौत ... Mumbai Flyover Controversy: 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह प... Khurram Parvez Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत; UAPA मामले में... Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए...
उत्तरप्रदेश

सिर पर रॉड से मारा, चाकू से गला काटा… 2 बेटियों की हत्या कर मां ने की सुसाइड की कोशिश

महराजगंज जिले के निचलौल शहर अंतर्गत घोड़हवा वार्ड में बुधवार को एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी, फिर अपने गले पर भी चाकू से प्रहार कर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मासूम बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं खून से लथपथ महिला को तत्काल निचलौल CHC में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक, निचलौल शहर के घोड़हवा वार्ड निवासी अन्नू उर्फ साक्षी (30) दो मासूम बेटियों अपेक्षा (5) और आरोही (2) के साथ रहती थी, जबकि उसका पति अमन विश्वकर्मा फैजाबाद में रहकर एक शुगर मिल में नौकरी करता है. बुधवार को अचानक अन्नू ने दोनों मासूम बेटियों अपेक्षा और आरोही के सिर पर लोहे की रॉड से पहले वार कर अचेत कर दिया, फिर चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी. यही नहीं बाद में खुद भी आत्महत्या करने के लिए चाकू से गले पर प्रहार कर किया.

भांजी ने दरवाजा खटखटाया, पर खोला नहीं

इस दौरान स्कूल से घर लौटी भांजी शिखा ने घर का मुख्य दरवाजा बंद होने पर कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद शिखा बगल के घर के रास्ते छत पर चढ़ी और अंदर प्रवेश किया. उसने देखा की मामी अन्नू के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. शिखा ने मामी को कमरे से बाहर निकलने के लिए कई बार आवाज दी, लेकिन बंद कमरे से आवाज नहीं आई. फिर शिखा सीढ़ी पर चढ़ खिड़की से कमरे में देखी तो वह कुछ देर के लिए सन्न हो गई.

कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी महिला

शिखा ने घर से बाहर निकलकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और चीखने-चिल्लाने लगी. जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची ने जब कमरा खोलकर देखा तो दो मासूम बच्चियां मृत पड़ी थीं. वहीं महिला भी खून से लथपथ पड़ी थी. पुलिस ने दोनों बच्चियों को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि पुलिस टीम ने मृत मासूम बच्चियों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल महिला का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट के अलावा चाकू और लोहे की रॉड बरामद हुई है. घटना से संबंधित हर बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है.

Related Articles

Back to top button