ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
दिल्ली/NCR

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, तोड़फोड़ पर लगी रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने पाकिस्तान से भारत आए हिंदू शरणार्थियों को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने तोड़फोड़ रोक लगा दी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) को निर्देश दिया कि वह 2011 से यमुना बाढ़ क्षेत्र के मैदानों में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के खिलाफ कोई तोड़फोड़ न करे. दिल्ली हाईकोर्ट मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को करेगी.

दरअसल, कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें DDA द्वारा जारी 4 मार्च के नोटिस को चुनौती दी गई है. DDA ने NGT के आदेश पर नोटिस जारी कर मजनू का टिला इलाके में यमुना किनारे बसे हिंदू शरणार्थी को 6 मार्च तक जगह खाली करने का आदेश दिया था. याचिकाकर्ता ने इन 800 लोगों के लिए वैकल्पिक आश्रय होने तक तोड़फोड़ पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की है.

DDA ने 4 मार्च को चिपकाया था नोटिस

पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी कई वर्षों से मजनू का टीला में रह रहे हैं. डीडीए ने 4 मार्च को एक सार्वजनिक नोटिस चिपकाया था. 6 मार्च तक लोगों को शिविर खाली करने के लिए कहा गया था. कहा गया था कि ऐसा नहीं करने पर शिविर को गिरा दिया जाएगा. 29 जनवरी को NGT के यमुना बाढ़ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के आदेश पर कार्रवाई करते हुए डीडीए ने निवासियों को घर खाली करने का नोटिस दिया था.

Related Articles

Back to top button