ब्रेकिंग
Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो...
मध्यप्रदेश

कटनी में दिनदहाड़े बाइक सवारों ने उड़ा दिया 5 लाख से भरा बैग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना…

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कटनी की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से कंपनी के रुपए लेकर जा रहे कर्मचारी से चांडक चौक पर दो बाइक सवारों ने अचानक आकर झपटा मार कर बैग लेकर भाग गए। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया की वो हमेशा की तरह बुधवार को भी अपनी कंपनी के रुपए लेने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया आया था।

पैसा लेकर वह अपने ऑफिस की तरफ जा रहा था। तभी चलती गाड़ी से उसके बैक पर झपट्टा मार कर बाइक सवार फरार हो गए। पीड़ित हक्का-बक्का रह गया और उसने तुरंत ही इस पूरी घटना की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा  टीम के साथ बैंक पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे प्राथमिक तौर पर अभी एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि लुटेरे किस प्रकार से झपट्टा मारकर बैग लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट करने वालों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button