ब्रेकिंग
Crime News: गुस्से ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को उतारा मौत ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, कल 5 फरवरी से शुरू होगा हेल्पलाइन नंबर; एक्सपर... Durg Police Campaign: नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी मुहिम, 500 ऑटो रिक्शा पर लगाए '1933' हेल्पलाइ... Bastar Road Accident: बारसूर-चित्रकोट मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो; 3 की मौ... Bastar Pandum 2026: बस्तर में 7 फरवरी से शुरू होगा 'बस्तर पंडुम', आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का दि... Surajkund Mela 2026: सूरजकुंड मेले में मन्नत नूर की आवाज का जादू, पंजाबी गानों पर जमकर थिरके संगीत प... Politics: भाजपा के 'गुरुकमल' कार्यालय पर कांग्रेसियों का धावा, जमकर हुआ हंगामा और बवाल; भारी पुलिस ब... DETC Arrested: डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले मे... Crime News: शराब पीने से मना किया तो दोस्तों ने सिर पर फोड़ दी बोतल, युवक की हालत गंभीर; जानें कहाँ ... Karnal NH Accident: करनाल नेशनल हाईवे पर केंटर और केमिकल टैंकर की भीषण टक्कर, हादसे में 3 लोग गंभीर ...
उत्तरप्रदेश

चप्पल चटवाई, बाल काटे फिर जबरन गाड़ी में ले गए…बलिया में किन्नरों से बदसलूकी का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक किन्नरों से बदसलूकी का मामला सामने आया है. यहां कुछ बदमाशों ने पहले तो तीन किन्नरों से मारपीट की. उनमें से एक को चप्पल चाटने के लिए मजबूर किया. तो वहीं, दो के बाल काट दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

मामला बहोरवा गांव का है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, किन्नरों से बदसलूकी उस समय की गई जब वे लोग किसी कार्यक्रम में नाच-गाने के लिए पहुंचे थे. पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बीबीपुर गांव की पूजा किन्नर की तहरीर पर पांच अन्य किन्नरों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है.

किन्नर पूजा द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि 10 मार्च को बहोरवा गांव में वह अपने साथियों के साथ नृत्य-गाने का कार्यक्रम कर रही थीं. इस बीच, एक गाड़ी में सवार होकर वहां पांच लोग पहुंचे. उन लोगों ने उनकी साथी नैना और पायल से मारपीट शुरू कर दी और जबरन वाहन में बैठाकर ले गए. इस दौरान उन्होंने एक किन्नर को चप्पल चाटने के लिए बाध्य किया. तो वहीं, दो किन्नरों के बाल काट दिए.

किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने किन्नर पूजा की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने बताया कि मामला किन्नरों के दो समूह में क्षेत्राधिकार के विवाद को लेकर है. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

हाल ही में हरदोई जिले से भी पिटाई का मामला सामने आया था. जिसमें कुछ 12 लोगों ने मां-बेटी की लाठी-डंडों से पिटाई कर डाली थी. पीड़िताओं का आरोप था कि थाने में उनकी शिकायत किसी ने नहीं सुनी. जिसके बाद दोनों ने एसपी ऑफिस जाकर न्याय की गुहार लगाई. पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के साबिरपुर गांव का था. यहां की रहने वाली फातिमा पत्नी बबलू ने गांव निवासी जमील, नाजिम, सतीश, जरीन आदि लोगों पर जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button