ब्रेकिंग
सावन में महाकाल लोक ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड; 2026 में पहुंचे 1.57 करोड़ श्रद्धालु, नागचंद्रेश्वर... रतलाम में खाद के बोरे से निकले ₹73 लाख कैश: नोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीनें, आरोपी मिजान खान गिर... बालाघाट: सेरेब्रल मलेरिया से 10 साल की काजल की मौत, झोलाछाप के इलाज से 2 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम आगर मालवा में भीषण हादसा: इंदौर-कोटा हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने गायों को रौंदा; 4 की मौत, आक्रोशित ग्रा... 'नशे की हालत में की मारपीट और तोड़ी कार'; लखनऊ के नाका थाने के एसआई गोपेश शर्मा पर गंभीर आरोप, जांच ... 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी का जलवा: दलीप ट्रॉफी में लिया सटीक DRS फैसला 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट का अनदेखा किस्सा: जैद दरबार ने पॉडकास्ट में किया मजेदार खुलासा नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ से बैंकिंग सेक्टर को बड़ा झटका: 11 बैंकों की 17 शाखाएं तबाह, 35 कर्मचारी अब ... iPhone 18 Pro कब होगा लॉन्च? 48MP ट्रिपल कैमरा, A20 Pro चिप और 120Hz डिस्प्ले के साथ इस दिन देगा दस्... पूजा-पाठ और दान में दाहिने हाथ का विशेष महत्व: शुभता, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक
उत्तरप्रदेश

उल्टी दिशा में दौड़ाई गाड़ी तो पुलिस कर देगी सीधा, जानें नया ट्रैफिक नियम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोग अब अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे. रूट डायवर्जन और ट्रैफिक जाम के चलते उल्टी दिशा में गाड़ी दौड़ाने वाले वाहन चालकों को अब कानपुर कमिश्नरेट पुलिस सीधा कर देगी. जी हां कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के आदेश के बाद यह नियम जारी हो गया है. इतना ही नहीं ऐसा करने वाले चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी.

कानपुर में ट्रैफिक जाम से निजात पाने के चक्कर में नियमों को तोड़कर गाड़ी चलाने वाले ऐसा करके अपनी जान तो खतरे में डालते ही हैं. लेकिन दूसरे लोगों की जान पर उनकी वजह से खतरे में पड़ जाती है. लापरवाह चालकों की पहचान के लिए पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. जिसमें कानपुर की जनता को यातायात के प्रति सजगता दिखाते हुए ऐसे वाहन चालकों का वीडियो बनाकर शेयर करने को कहा गया है.

आपको बता दें कानपुर के वाहन चालक अपनी रफ ड्राइविंग को लेकर चर्चा में रहते हैं. कानपुर पुलिस ने ऐसे लापरवाह वाहन चालकों को अब सबक सिखाने का मन बना लिया है. पुलिस का कहना है कि लोग जेबरा क्रॉसिंग और रेड लाइट जंप करते हैं. या उनके द्वारा उलटी दिशा में वाहन चलाने पर सड़क हादसा होता है. इससे कई बाल किसी की मृत्यु भी हो जाती है. अब जो भी वाहन चालक लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ ऐसे में हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी.

इससे लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति होंगे जागरूक

कानपुर पुलिस का मानना है कि इसके चलते लोगों की गाड़ी चलाने की कार्य शैली में सुधार आएगा और वे यातायात नियमों को पालन करने को बाध्य होंगे. पूरे मामले में कानपुर कमिश्नर अखिल कुमार ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर के निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख 14 चौराहाओं के सुधार के लिए गठित की गई स्थानीय स्तर की स्टीयरिंग कमेटी के द्वारा कब तक किए गए कार्य और सुझावों की रिपोर्ट जल्द ही पेश करें. कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने इसके अलावा ट्रैफिक मित्र बनाने का सुझाव भी दिया है जो की चौराहा पर यातायात को व्यवस्थित करने में विभाग का सहयोग करें.

पुलिस ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी

कानपुर की कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों को न मानने वाले लोगों की सूचना देने के लिए एक मीडिया सेल का नंबर भी आम जनता के बीच जारी किया है. मोबाइल नंबर 9305 10438 पर जनता अब इस तरीके के वाहन चालकों के खिलाफ उनका वीडियो बनाकर भेज सकते हैं और यातायात संबंधी शिकायत समस्या व सुझाव भी दे सकते हैं.

Related Articles

Back to top button