ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

आईपीएस अमित सिंह ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर ला एंड आर्डर के पदभार संभाला

इंदौर । आईपीएस अमित सिंह ने शनिवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर का पदभार ग्रहण कर लिया। लोकसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लगने से पहले ही शुक्रवार को पुलिस महकमे में स्थानांतरण हुआ था। डीआइजी बनने के बाद भी डीसीपी-एसपी के रूप में काम कर रहे अधिकारी दो महीने से इंतजार में थे। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीआइजी अमितसिंह को एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) बनाया गया है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल को ग्रामीण डीआइजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि क्राइम ब्रांच में पोस्टिंग नहीं हुई है। आसूचना डीसीपी हंसराजसिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जोन-4 के एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा को जोन-2 में डीसीपी पदस्थ किया है।

Related Articles

Back to top button