ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस छोड़कर जाने वालों की पहले जैसी न हो स्थिति, मनोकामना पूरी करे भगवान – जीतू पटवारी

भोपाल। कांग्रेस छोड़कर कई नेता पहले भी भाजपा में गए हैं पर उनकी क्या स्थिति है, यह भी सबको देख लेना चाहिए। जिस मंशा के साथ लोग जा रहे हैं, भगवान उनकी मनोकामना पूरी करे। हम नई और युवा पार्टी बनाएंगे। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को मीडिया से चर्चा में कही। साथ ही भाजपा की डबल इंजन सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।

2014 से लेकर 2023 तक दी गई “मोदी गारंटियाँ” एक भी पूरी नहीं हुई है। BJP ने जनता को वादों के नाम पर सिर्फ़ गुमराह किया है। लेकिन जनता अब इस “भ्रमित राजनीति” पर भरोसा नहीं करेगी।

पटवारी ने कहा कि बार-बार यह बात उठाई जा रही है कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं लेकिन उनकी स्थिति क्या है, इस पर सब चुप हैं। हमने पहले भी भाजपा में जा चुके नेताओं की सूची जारी की थी, जिसमें बताया था कि कौन कहां है। कुछ तो वे लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, जिन्हें हमने निष्कासित कर दिया था। आने वाले समय में फिर सूची जारी करेंगे।
जीतू ने कहा कि हम लगातार चार चुनाव हारे हैं तो निश्चित ही कोई न कोई कमी रही होगी, पर युवा और नई पार्टी तैयार करके 2028 में सरकार बनाएंगे। लोकसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशी घोषित हो गए हैं और बाकी सीटों के प्रत्याशी भी एक-दो दिन में घोषित हो जाएंगे। पार्टी पूरी दृढ़ता के साथ चुनाव में उतर रही है और पूरा विश्वास है कि परिणाम सबको चौकाएंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार पर उन्होंने वादाखिलाफी करने का आरोप लगाने के साथ इलेक्टोरल बांड को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया।
उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर 2023 तक दी गई ‘मोदी गारंटियां’ एक भी पूरी नहीं हुई हैं। भाजपा ने जनता को वादों के नाम पर सिर्फ़ गुमराह किया है। लेकिन जनता अब इस भ्रमित करने वाली राजनीति पर भरोसा नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button