ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

अवैध संबंध बनाने से इंकार करने पर युवक ने गला दबाकर कर दी महिला की हत्‍या

अनूपपुर । कोतवाली एवं नगर पालिका अनूपपुर के जमुनिया टोला वार्ड क्रमांक पांच में गुरुवार को सेमवती बैगा 35 वर्ष निवासी खाड़ा रामपुर का शव कमरे में मिला था। महिला की अज्ञात शख्‍स द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका अनूपपुर में मजदूरी करती थी और किराए का मकान लेकर रहती थी।

पुलिस ने हत्या के इस प्रकरण की विवेचना करते हुए जांच कर साक्ष्य जुटाए और हत्या के आरोपित पंचम पिता नाथूलाल साहू 38 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया थाना कोतवाली अनूपपुर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस वारदात को आरोपित ने मृतका से जबरदस्ती करने के बावजूद शारीरिक संबंध न बनने से हताश होकर अंजाम दिया था। आरोपित ने गमछा से सेमवती की गला दबाकर हत्या की थी।

वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मुन्नी केवट के नाम से रहने वाली महिला का वास्तविक नाम सेमवती पति स्वर्गीय दशरू बैगा 35 वर्ष निवासी खाड़ा रामपुर है । पति की मृत्यु हो जाने के बाद राजेंद्र पिता लालू राठौर 35 वर्ष निवासी रामपुर थाना अनूपपुर ने मुन्नी केवट के नाम से उसे कमरा जमुनिया टोला में दिलाया था और महिला का परिचय अपनी पत्नी के रूप में बताया था । वह दो- चार दिन में आना-जाना किया करता था।

पुलिस ने हत्या के बाद जब घटनास्थल का मुआयना किया तो महिला के गले में चोट के निशान और नाक से झाग निकलता पाया गया था। शव का पोस्टमार्टम अस्पताल में तीन डाक्टरों की टीम ने की किया। तब मृत्यु का कारण गला घोंटने से होना सामने आया ।

इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डीसी सागर ने हत्या के आरोपित के बारे में सूचना देने पर तीस हजार के नकद इनाम की घोषणा की थी। पुलिस टीम ने हत्या की वारदात से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की। मृतका के मोबाइल नंबर की जांच और घटनास्‍थल के आसपास लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखने के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में जो साक्ष्य निकले उससे आरोपित तक पुलिस पहुंच गई।

बताया गया मृतका सेमवती बाई बैगा मजदूरी का काम करती थी। कुछ साल पहले पति की मृत्यु हो जाने के बाद राजेंद्र राठौर के संपर्क में आई और दोनों जमुनिया टोला में रामवती कोल के घर में किराए से रहने लगे थे। इसी दौरान कुछ माह से राजमिस्त्री का काम करने वाला पंचम साहू निवासी पिपरिया सेमवती बाई को अपने साथ निर्माण कार्यों में साथ ले जाने लगा और उस पर गलत नजर रखने लगा।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात करीब बारह बजे पंचम साहू शराब के नशे में सेमवती बाई बैगा के घर पर पहुंचा और उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर-जबरदस्ती करने लगा। सेमवती द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने अपने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी और भाग निकला। पुलिस ने आरोपित पंचम साहू से हत्या में प्रयुक्त गमछा, आने-जाने में इस्तेमाल लाई गई मोटरसाइकिल और बातचीत में प्रयुक्त मोबाइल तथा सिम जब्त कर ली है।

Related Articles

Back to top button