ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
लाइफ स्टाइल

सूरज की किरणें भी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगी! बस ये विटामिन है जरूरी!

मार्च का महीना अब खत्म होने वाला है. ऐसे में गर्मी भी धीरे-धीरे बढ़ रही है. मौसम के बदलाव के साथ ही हमारे लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं. ठंड के मौसम में जहां हम रजाई या गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं गर्मियों में एसी, कूलर और पंखे का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ स्किन का ख्याल रखें.

अक्सर हम बिजी लाइफस्टाइल के चलते अपनी त्वचा के प्रति थोड़े लापरवाह हो जाते हैं. इसके कारण एक्ने-पिंपल्स और रैशेज की समस्या हो जाती है. सूरज की यूवी किरणों के संपर्क में आने के कारण त्वचा खराब हो जाती है. इसलिए ये और भी जरूरी हो जाता है कि हम अपनी त्वचा का ख्याल रखें.

गर्मियों में विटामिन सी

सर्दियों के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना थोड़ा आसान होता है लेकिन गर्मियों में उतना ही मुश्किल. आप सभी ने त्वचा के लिए विटामिन सी के फायदों के बारे में सुना होगा. स्किन के लिए ये बेहद फायदेमंद माना जाता है. इससे चेहरा खिल जाता है. बता दें कि विटामिन सी में एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो बढ़ते तापमान में हमारे स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. जानिए इसके फायदे…

त्वचा में निखार

विटामिन सी त्वचा में निखार लाने के लिए बेहद फायदेमंद है. विटामिन सी वाले फलों में कीवी, पपीता, संतरा और नींबू जैसी चीजें होती हैं. इन्हें डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी बूस्ट तो होती है लेकिन त्वचा भी चमकदार बनती है. बता दें कि यह सूरज की किरणों से होने वाले दाग और हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है.

बनाएं सॉफ्ट

विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी काम करता है. इस विटामिन की वजह से हमारी त्वचा ग्लो करती है और उसमें कोमलता आती हैं. इसके साथ ही, ये त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद है.

डार्क स्पॉट्स

गर्मी के सीजन में हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा विटामिन सी जरूरत होती है. यह विटामिन हमारी त्वचा के दाग-धब्बे यानी स्पॉट्सको आसानी से दूर करता है.

Related Articles

Back to top button