ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
उत्तरप्रदेश

मेनिफेस्टो के अनुवाद पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को किया अलर्ट, पिछले चुनाव में हुई थी किरकिरी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या होगा, इसकी जानकारी टीवी9 भारतवर्ष के पास है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस घोषणापत्र में सच्चर कमेटी की सिफारिशों का जिक्र है. जांच एजेंसियों को लेकर कानून में बदलाव का वादा मेनिफेस्टो में है. वहीं, पिछले चुनाव में अनुवाद में हुई किरकिरी के बाद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने अलर्ट किया है. उन्होंने कहा, घोषणापत्र के अंग्रेजी से हिंदी और अन्य भाषाओं में अनुवाद पर खास ख्याल रखा जाए.

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में राष्ट्रव्यापी ओल्ड पेंशन स्कीम का वादा भी है. इसके अलावा जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से बचने के लिए जरूरत पड़ने पर कानून में बदलाव का वादा भी है. घोषणापत्र में सच्चर समिति के सिफारिशों का जिक्र है. जम्मू कश्मीर को राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा और तुरंत विधानसभा चुनाव का भी वादा किया गया है. यही नहीं लद्दाख को स्पेशल स्टेटस देने की भी बात कही गई है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां घोषणापत्र को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं. कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने इसे लेकर मंगलवार को बैठक की. मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, वर्किंग कमिटी ने घोषणापत्र मंजूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया है. साथ ही घोषणापत्र की तारीख तय करने के लिए भी कांग्रेस अध्यक्ष अधिकृत हैं. SC-ST के लिए स्पेशल बजट होगा.

कांग्रेस के मेनिफेस्टी में और क्या-क्या?

कांग्रेस के घोषणापत्र में रोजगार, मंहगाई से राहत और सामाजिक न्याय पर खास फोकस किया गया है. युवाओं को अपने पाले में करने की रणनीति के तहत कांग्रेस केंद्र सरकार में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरने का वादा करने जा रही है.

कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए छह हजार महीना और केंद्र सरकार की नौकरियों में 33% आरक्षण का जिक्र भी किया गया है. ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने और पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाने का भी वादा किया गया है.

पिछले लोकसभा चुनाव के वादे को दुहराते हुए कांग्रेस न्यूनतम आय योजना के तहत गरीबों को 72 हजार सालाना देने का वादा करेगी. कांग्रेस घोषणापत्र के लिए तैयार दस्तावेज में मुस्लिमों को लुभाने के लिए सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का जिक्र भी किया गया है जिसे बीजेपी चुनाव में बड़ा मुद्दा बना सकती है.

Related Articles

Back to top button