ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
दिल्ली/NCR

तीन दिन से पेट में एक दाना नहीं गया, मेरा बेटा… एल्विश यादव की मां का रो-रोकर बुरा हाल

सांप के जहर की तस्करी के मामले में फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव बुरी तरह से फंस गए हैं. उनपर शिकंजा कस लिया गया है और गिरफ्तार कर लिया गया है. वे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं और पहले एल्विश यादव लगातार इस बात से नकारते नजर आए और ये कहते नजर आए कि सांपों के जहर की तस्करी में उनका कोई योगदान नहीं है. लेकिन अब एल्विश ने अपना जुर्म कबूल लिया है. इधर एल्विश जेल में हैं उधर उनके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके पैरेंट्स का ऐसा मानना है कि उनका बेटा पूरी तरह से निर्दोष है.

पिता ने क्या कहा?

एल्विश यादव के पिता राम अवतार का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह से निर्दोष है. उसे फाजिलपुरिया ने अपनी पार्टी में बुलाया था. वहां पर वीडियो शूट करने के लिए पहले से सांप मौजूद थे. सिर्फ उसने शौक के तौर पर सांपों को अपने गले में डाला था. उसने कोई सांपों का इंतजाम नहीं किया था. उसने सिर्फ अपने गले में सांप डालकर वीडियो शूट कराया था. उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है.

आगे एल्विश के पिता ने अपने बेटे का पक्ष रखते हुए कहा- पुलिस ने एल्विस से कोई पूछताछ नहीं कि है, मैं खुद एल्विश के साथ गया था, जब पुलिस ने बुलाया और सीधा एल्विश को मेडिकल के लिए ले जाया गया. एल्विश ने अब तक कोई भी गुनाह कबूल नहीं किया है. वह बिग बॉस से पॉपुलर हो गया इसलिए उसके खिलाफ साजिश रची गई है. पीएफए ने उसके खिलाफ साजिश रची है. अबतक उसके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं हैं. अपने बेटे को निर्दोष साबित करने के लिए अंत तक लड़ाई लड़ी लड़ूंगा. हमें नहीं पता रेव पार्टी क्या होती है. राहुल फजीलपुरिया ने उसे वीडियो शूट के लिए बुलाया था और उसने कबूल भी कर लिया है कि उसके ही सांप थे. सपेरों पर से जहर मिला, एल्विश का इससे कोई लेना देना नहीं है.

मां का रो-रोकर हाल बुरा

एल्विश यादव की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं एल्विश यादव की मां का भी कहना है कि उनके बेटे ने कोई गुनाह नहीं किया है. उसने किसी का सिर न झुकाया, ना झुकने देगा. उनका बेटा पूरी तरह निर्दोष है. एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में एल्विश यादव ने बताया- ‘तीन दिन से हमारे पेट में एक दाना नहीं गया, मेरा बेटा बेकसूर है. ये सब मेनका गांधी के ही कहने पर हो रहा है.’ बता दें कि एल्विश यादव के मम्मी-पापा फूट-फूटकर रो रहे हैं.

Related Articles

Back to top button