ब्रेकिंग
Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा...
बिहार

पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में हुआ विलय, बिहार में लड़ सकते हैं चुनाव

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पार्टी जाप का कांग्रेस में विलय हो गया है. बता दें कि बिहार में सीट शेयरिंग से पहले पप्पू यादव ने अपनी पार्टी को विलय करने का फैसला लिया था. पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं. बिहार में अभी तक इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है. इसको लेकर कांग्रेस और राजद में पेंच फंसा हुआ है.

जन अधिकार पार्टी और कांग्रेस के विलय के मौके पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, यह ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंंने कहा कि इसमें देश की राजनीति और प्रदेश की राजनीति बदलने की ताकत है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव बिहार में चुनाव लड़ सकते हैं.

कन्हैया कुमार और पप्पू यादव की सीट को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन में बात अटक रही है. बता दें कि मंगलवार को पप्पू यादव ने RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों के बीच बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई. दरअसल, कांग्रेस पप्पू यादव को पूर्णिया से लड़ाना चाहती है, लेकिन राजद इस पर तैयार नहीं है. वहीं, कांग्रेस बेगूसराय सीट कन्हैया कुमार के लिए मांग रही है. राजद अभी तक इसके लिए भी तैयार नहीं है.

क्या है संभावित फॉर्मूला?

जानकारी के मुताबिक, आरजेडी 28, कांग्रेस 9 और वाम दल 3 सीटों पर लड़ सकते हैं. वहीं, ष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के पशुपति पारस और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी भी इंडिया गठबन्धन के संपर्क में हैं. ऐसे में हो सकता है कि सीट शेयरिंग में थोड़ा बदलाव हो. पशुपति पारस एनडीए से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सबकी निगाहें उनके अगले कदम पर है.

बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने पर चर्चा

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा था कि बिहार में मिलकर बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई. बिहार में INDIA गठबंधन की मजबूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100 फीसदी सफलता लक्ष्य है.

Related Articles

Back to top button