ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
खेल

खतरा, खतरा, खतरा… विराट कोहली ने सारी टीमों को दी चेतावनी, IPL 2024 में अपने सपने की खातिर पाली बड़ी उम्मीदइसमें दो राय नहीं कि WPL में RCB को जो कामयाबी मिली है, उसके बाद अब ये टीम पीछे पलटकर नहीं देखना चाहती कि उसके साथ क्या हुआ ? और, IPL में उसका इतिहास अब तक कैसा रहा है? वो बस आगे की सोच जीतना चाहती है. इसके लिए विराट कोहली भी कमर कसकर तैयार हैं, जो WPL की कामयाबी को IPL में उतारना चाहते हैं. ऐसा करने के लिए विराट ने एक तड़कती-भड़कती बात कही है, जिसके बाद RCB की विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी सी बज उठी है. विराट कोहली के उस बयान को सुनने के बाद बस इतना कहा जा सकता है- खतरा, खतरा, खतरा. मतलब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जितने भी विरोधी हैं, चाहें तो आप IPL में RCB को छोड़ बाकी की 9 टीमें भी कह सकते हैं, उनके लिए खतरा बढ़ गया है. क्योंकि, विराट सिर्फ कहते नहीं करने में भी यकीन रखते हैं. वो क्या कर सकते हैं ये सब जानते हैं. और, तब तो और जब सवाल खुद के ही सपने को सच के धरातल पर उतारने का हो. विराट के किस बयान से IPL में RCB के विरोधियों की नींदें उड़ी हैं, आइए पहले जरा वो जानते हैं. IPL जीतने का है ख्वाब, उम्मीद है इस बार खाली नहीं रहेंगे हाथ- विराट विराट कोहली ने ये बयान RCB के अनबॉक्स कार्यक्रम में दिया, जो 19 मार्च को बेंगलुरु में हुआ. विराट कोहली ने कहा IPL 2024 में मेरे से जो बन सकेगा, मैं करूंगा. मैं अपना बेस्ट दूंगा. और, जो मेरा सपना है IPL की ट्रॉफी जीतने का उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा. उम्मीद इस साल हमारे हाथ खिताबी जीत से खाली नहीं रहेंगे. RCB के लिए 18 नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने जीता WPL, अब IPL की बारी विराट कोहली के इस बयान पर भले ही अभी बाकी टीमों ने गौर नहीं किया हो लेकिन जैसे ही ऐसा होगा खलबली मचना लाजमी है. क्योंकि, बयान तो वैसा है ही. वैसे भी कुछ क्रिकेट पंडितों का ये आकलन है कि विराट कोहली जब भी ब्रेक से लौटते हैं, कुछ बड़ा ही करते हैं. तो अगर ऐसा है तो क्या पता इस बार वो RCB को IPL का खिताब ही दिला दें. वैसे भी ये साल 18 नंबर की जर्सी वालों के लिए कमाल का जो रहा है. WPL जीतने वाली RCB की कप्तान स्मृति मंधाना की जर्सी का नंबर भी 18 जो है. भले ही विराट अब RCB के कप्तान नहीं मगर इस टीम की जान और सबसे बड़े लड़ैया तो वो हैं ही.

इसमें दो राय नहीं कि WPL में RCB को जो कामयाबी मिली है, उसके बाद अब ये टीम पीछे पलटकर नहीं देखना चाहती कि उसके साथ क्या हुआ ? और, IPL में उसका इतिहास अब तक कैसा रहा है? वो बस आगे की सोच जीतना चाहती है. इसके लिए विराट कोहली भी कमर कसकर तैयार हैं, जो WPL की कामयाबी को IPL में उतारना चाहते हैं. ऐसा करने के लिए विराट ने एक तड़कती-भड़कती बात कही है, जिसके बाद RCB की विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी सी बज उठी है.

विराट कोहली के उस बयान को सुनने के बाद बस इतना कहा जा सकता है- खतरा, खतरा, खतरा. मतलब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जितने भी विरोधी हैं, चाहें तो आप IPL में RCB को छोड़ बाकी की 9 टीमें भी कह सकते हैं, उनके लिए खतरा बढ़ गया है. क्योंकि, विराट सिर्फ कहते नहीं करने में भी यकीन रखते हैं. वो क्या कर सकते हैं ये सब जानते हैं. और, तब तो और जब सवाल खुद के ही सपने को सच के धरातल पर उतारने का हो. विराट के किस बयान से IPL में RCB के विरोधियों की नींदें उड़ी हैं, आइए पहले जरा वो जानते हैं.

IPL जीतने का है ख्वाब, उम्मीद है इस बार खाली नहीं रहेंगे हाथ- विराट

विराट कोहली ने ये बयान RCB के अनबॉक्स कार्यक्रम में दिया, जो 19 मार्च को बेंगलुरु में हुआ. विराट कोहली ने कहा IPL 2024 में मेरे से जो बन सकेगा, मैं करूंगा. मैं अपना बेस्ट दूंगा. और, जो मेरा सपना है IPL की ट्रॉफी जीतने का उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा. उम्मीद इस साल हमारे हाथ खिताबी जीत से खाली नहीं रहेंगे.

RCB के लिए 18 नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने जीता WPL, अब IPL की बारी

विराट कोहली के इस बयान पर भले ही अभी बाकी टीमों ने गौर नहीं किया हो लेकिन जैसे ही ऐसा होगा खलबली मचना लाजमी है. क्योंकि, बयान तो वैसा है ही. वैसे भी कुछ क्रिकेट पंडितों का ये आकलन है कि विराट कोहली जब भी ब्रेक से लौटते हैं, कुछ बड़ा ही करते हैं. तो अगर ऐसा है तो क्या पता इस बार वो RCB को IPL का खिताब ही दिला दें. वैसे भी ये साल 18 नंबर की जर्सी वालों के लिए कमाल का जो रहा है. WPL जीतने वाली RCB की कप्तान स्मृति मंधाना की जर्सी का नंबर भी 18 जो है. भले ही विराट अब RCB के कप्तान नहीं मगर इस टीम की जान और सबसे बड़े लड़ैया तो वो हैं ही.

Related Articles

Back to top button