ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
उत्तरप्रदेश

बरेली से आरोपी जावेद गिरफ्तार, 25 हजार का रखा गया था इनाम

बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ। वहीं, इस मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी बरेली जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दूसरा आरोपी जावेद दिल्ली भाग गया था। बता दें कि  इस वारदात का मुख्य आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है।

बीते दिन मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें साजिद की हैवानियत देखने को मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि आयुष और आहान के शरीर पर धारदार हथियार से दर्जनों बार वार किए गए थे। आरोपियों ने जघन्य तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों बच्चों (आयुष और आहान) का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरों के पैनल के द्वारा कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

पोस्टमार्टम में बड़े बच्चे आयुष (13) के शरीर पर 9 घाव मिले। आयुष के गले के साथ-साथ हाथ, सीने और पेट पर भी घाव थे। वहीं, छोटे बच्चे आहान उर्फ हनी (6) के शरीर पर 11 घाव मिले। दोनों बच्चों की मौत की वजह उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से आए गहरे घाव से हुई है। वहीं, कल (20 मार्च) हत्यारोपी साजिद का भी पोस्टमार्टम किया गया। गोली लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button