ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

निर्भया केसः दोषियों की याचिका पर SC में आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप के दो दोषियों पवन और अक्षय की एक याचिका पर आज यानी दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी। दोनों के वकील के द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि तिहाड़ जेल के द्वारा अभी तक कागजात नहीं दिए गए हैं जिससे कि अक्षय और पवन के लिए दया याचिका और क्यूरेटिव पेटिशन फाइल किए जाएं।

निर्भया बलात्कार एवं हत्याकांड में मौत की सजा मुकर्रर किये गये चार मुजरिमों में से दो के वकील ने शुक्रवार को यह आरोप लगाते हुए दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया कि तिहाड़ जेल प्रशासन कुछ खास दस्तावेजों को सौंपने में देरी कर रहा है। वकील ए पी सिंह ने यह आरोप लगाते हुए अर्जी लगायी कि जेल प्रशासन ने अबतक दस्तावेज नहीं सौंपे हैं जिनकी अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन सिंह (25) के लिए सुधारात्मक याचिका दायर करने के लिए जरूरत है। इस अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होने की संभावना है।

शीर्ष अदालत ने हाल ही में दो अन्य मुजरिमों -विनय कुमार शर्मा (26) और मुकेश सिंह (32) की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। चारों मुजरिमों को अदालत के आदेश के अनुसार एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर चढ़ाया जाना है। सोलह दिसंबर, 2012 को दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया गया था और उस पर नृशंस हमला किया गया था। उसके बाद पीड़िता को चलती बस से फेंक दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button