ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

उमरिया में कलेक्टर ने तीन शिक्षकों को किया सस्पेंड, लापरवाही से हुआ था विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र लीक..

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पाली विकासखंड सलैया हाई स्कूल में संचालित राज्य ओपन बोर्ड के 9 वीं की परीक्षा में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है,घटना बुधवार को उस दौरान की बताई जा रही है जब कक्षा 9 वीं की संस्कृत विषय का पेपर होना था लेकिन शिक्षकों ने विज्ञान विषय के पेपर का पैकेट खोल दिया। जैसे ही उन्हें इस गलती का अहसास हुआ तत्काल पेपर को पैक कर कक्षा में संस्कृत विषय का दूसरा पैकेट खोलकर परीक्षा संपन्न करवाई।

इस बीच कुछ शिक्षकों ने मौके का फायदा उठाकर पेपर की फ़ोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और आनन फानन में जांच टीम भेजकर वास्तविकता की जांच कराई गई। तब जांच में प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग करना पाया गया। लिहाजा जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्राध्यक्ष सहित तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही शिक्षा विभाग के द्वारा घटनाक्रम से राज्य ओपन बोर्ड को अवगत कराया गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया है की जांच साइबर सेल से भी करवाई जाएगी। इसके लिए एसपी को पत्र लिखा जा रहा है। साइबर सेल इस बात की जांच करेगी कि मोबाइल से पेपर का फोटो किस समय लिया गया और उसे किस नंबर से कितने लोगों को वायरल किया गया।

Related Articles

Back to top button