ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में ASI से मारपीट कर बदमाशों ने लूट ली सरकारी गन, पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बड़नगर रोड़ पर तीन युवकों द्वारा एक एएसआई की पिस्टल लूटने का मामला सामने आया है। मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता ली । एसपी ने बताया कि एएसआई गोवर्धन दास बैरागी ड्यूटी पर थे। वह वर्दी पहने हुए थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और मदद के लिए एएसआई को रोकने लगे। एएसआई जब रुके तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और पिस्टल लूट ली। सूचना मिलते ही तत्काल एडिशनल एसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने रात्रि में अभियान चला कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड भी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से लूटी गई पिस्टल व सभी राउंड बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों ने घटना को क्यों अंजाम दिया इसकी पूछताछ की जाएगी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर NSA की कार्रवाई भी की गई है । वहीं रात्रि में तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को इनाम भी दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजय उर्फ सुनील टारजन, अभिषेक सिंह और अजय विश्वकर्मा बताया जा रहा है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदिग्ध आरोपी क्षेत्र में कन्या स्कूल जला रोड के पास देखे गए हैं जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी वहां से भागने लगे , लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Related Articles

Back to top button