ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात...
मनोरंजन

भूलभुलैया 3 में कार्तिक आर्यन वो करने वाले हैं, जो आज तक नहीं किया, हंगामा मच जाएगा

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूलभुलैया 3 में मेकर्स कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. मेकर्स इस फिल्म को पहली दो भूलभलैया से भी बड़े लेवल पर बनाने की तैयारी कर चुके हैं. फिल्म को लेकर ताजा अपडेट में पता चला है कि इसमें कार्तिक आर्यन का जो एंट्री सॉन्ग होगा वो रिकॉर्ड ब्रेकिंग होने वाला है. इस गाने में कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी गणेश आचार्य को मिली है.

गाने की शूटिंग के लिए फिल्म सिटी में एक बहुत बड़ा सेट तैयार किया गया है. बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से बताया है कि ये बॉलीवुड के सबसे बड़े गानों में से एक होने वाला है. बीते रोज़ 1000 डांसर्स शामिल हुए और ये रूह बाबा का एंट्री सीन होने वाला है. कार्तिक इस पर पिछले दो हफ्ते से काम कर रहे थे. बतया जा रहा है कि गाने दर्शकों के लिए इस गाने का एक्सपीरियंस कमाल का होने वाला है. गणेश आचार्य और कार्तिक ने कुछ ऐसा करने का प्रयास किया है जो पहले कभी नहीं किया. इसी हफ्ते गाने की शूटिंग शुरू हुई है जो कि अगले हफ्ते तक चलेगी.

भूलभुलैया का तीसरा पार्ट

आपको बता दें कि भूलभलैया फ्रैंचाइज़ी की ये तीसरी फिल्म है. सबसे पहले अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ प्रियदर्शन के निर्देशन में 2007 में भूलभुलैया बनाई गई थी. ये फिल्म कामयाब रही थी और इसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इसके बाद साल 2022 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी स्टारर भूलभुलैया 2 आई. इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था. कोरोना और लॉकडाउन के बाद ये उन पहली फिल्मों में थी, जिसने दमदार कमाई की थी.

अब मेकर्स भूलभुलैया का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं. इस बार फिल्म में कार्तिक के साथ साथ तृप्ति डिमरी और मंजुलिका यानी विद्या बालन भी नज़र आएंगी. फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है. फिल्म को इसी साल दिवाली पर रिलीज़ करने की योजना है.

Related Articles

Back to top button