ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात...
देश

20 साल बाद पुलिस के हाथ लगा गैंगस्टर प्रसाद पुजारी, इंटरपोल ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई एयरपोर्ट पर डिपोर्ट किया जा चुका है. प्रसाद पुजारी लगभग 20 सालों से फरार था. उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा था. टॉप इंटेलिजेंस एजेंसी ने इस खबर की पुष्टि की है. मुंबई में आतंक फैलाने वाला गैंगस्टर सालों से चीन में था. चीन ने गैंगस्टर को भारत वापस भेजने पर सहमति जताई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाई. मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि पुजारी के मुंबई पहुंचने पर उसे पकड़ लिया जाएगा. आपको बता दें कि चीन से किसी फरार अपराधी के प्रत्यर्पण का यह पहला मामला है.

वसूली, हत्या के नौ से ज़्यादा मामलों में शामिल

हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण,जबरन वसूली जैसे लगभग सभी बड़े अपराधों में शामिल होने के बावजूद वह हमेशा फरार रहता था और मुंबई पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था. पुजारी मुंबई में गोलीबारी,जबरन वसूली और हत्या के नौ से ज़्यादा मामलों में शामिल है. उसको फरवरी 2023 में हांगकांग में चीनी अधिकारियों ने पकड़ा था. इंटरपोल से मिली सूचना के बाद उसे फर्जी पासपोर्ट के आरोप में उस समय पकड़ा गया जब वह हांगकांग से शेनझेन के लिए उड़ान भरने वाला था. भारतीय एजेंसियों की पकड़ से बचने के किया पुजारी ने चाइनीज महिला से शादी कर ली थी जिससे उसका एक बच्चा भी है. अपने परिवार के साथ वो शेनझेन में था.

बिल्डर, कारोबारियों को बनाता था निशाना

विक्रोली के टैगोर नगर का रहने वाला पुजारी एक दशक पहले देश छोड़कर भाग गया था. पुजारी मुंबई में बिल्डरों और कारोबारियों को निशाना बनाता रहा है. मुंबई के विक्रोली इलाके में रहने वाले शिवसेना कार्यकर्ता चंद्रकांत जाधव पर गोलीबारी के मामले में प्रसाद पुजारी का नाम सामने आया था. यह गोलीबारी 19 दिसंबर 2019 को की गई थी. उस गोलीबारी में जाधव बच गए थे क्योंकि गोली उन्हें छूकर निकल गई थी. प्रसाद पुजारी के खिलाफ आखिरी केस साल 2020 में मुंबई में दर्ज हुआ था. पुजारी ने कुछ साल पहले शिव सेना के एक लीडर पर जानलेवा हमला भी करवाया था.

Related Articles

Back to top button