ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

CBI रेड से बिफरीं महुआ मोइत्रा, बताया गैरकानूनी, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

लोकसभा में कैश और गिफ्ट के बदले सवाल पूछने के मामले में निलंबित हुईं टीएमसी के पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने सीबीआई की रेड को गैरकानूनी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है कि सीबीआई ने गैरकानूनी रूप से उनके चार ठिकानों पर रेड मारी है. यह उन्हें परेशान करने और उनके चुनाव प्रचार में बाधा देने के लिए यह किया गया है. उन्होंने चुनाव आयोग ने कार्रवाई करने और उचित दिशानिर्देश जारी करने की अपील की है.

बता दें कि सीबीआई ने एफआईआर के बाद रविवार को अलीपुर सहित महुआ मोइत्रा के संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर के चार ठिकानों पर रेड मारी थी. इसके पहले सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

महुआ मोइत्रा ने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) को एक पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में सीबीआई की रेड को अनैतिक और अनुपातहीन कृत्य करार देते हुए कहा कि सीबीआई जांच का उद्देश्य उनके लोकसभा चुनाव अभियान को “परेशान करना और गला घोंटना” था. महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान “केंद्रीय जांच एजेंसियों” की गतिविधियों को विनियमित करने के लिए तुरंत दिशानिर्देश जारी करें.

Related Articles

Back to top button