ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

मंदिर थे जिन्हें मस्जिद बनाया गया..! भोजशाला और ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे पर बोले केके मोहम्मद, कहा- हिंदू मंदिर तोड़कर..

ग्वालियर। एक तरफ मध्य प्रदेश की भोजशाला और ज्ञानवापी से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग दोनों पक्षों के साथ मिलकर सर्वे कर रहा है। इस बीच पद्मश्री और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व अधिकारी IBC24 से बोले केके मोहम्मद ने बड़ा बयान दिया है। केके मोहम्मद ने कहा है। काशी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा का ईदगाह हिंदू मंदिर तोड़कर बनाए गए हैं। यह स्पष्ट दिखता है। अब मुसलमानों को चाहिए कि इन्हें हिंदुओं को सौंपकर भाईचारे का परिचय दें। मुसलमानों को एक हिंदू का दर्द समझना चाहिए। मैं हमेशा इसी बात का पश्चाताप कर रहा हूं कि एक महमूद गजनवी ने हिंदुस्तान के मंदिरों को तोड़ा। मुसलमान को यह समझना चाहिए जितना आपको मक्का और मदीना इंपॉर्टेंट है।

हिंदू के लिए यह दोनों जगह इस तरह से मथुरा और ज्ञानवापी है। आपको यह जगह छोड़ देना चाहिए है। यह दोनों जगह कन्वर्ट की गई है। पहले यहां पर मंदिर थे जिन्हें मस्जिद बनाया गया है, हिंदू कम्युनिटी को इसके बाद आगे नही जाना चाहिए। क्योंकि लिस्ट लंबी है, लेकिन इससे देश का महौल बिगड़ेगा। मुसलमानों से बहुत गलतियां हुई है। बहुत खून खराबा किया है। एक हफ्ता पहले मैं ज्ञानवापी गया था, नंदी मस्जिद के सामने बैठा हुआ है। वेस्टर्न पोर्शन, मंदिर का पोर्शन है, आप हिंदू की जगह अपने को रखकर देखिए फिर सारा मसला हल हो जाएगा। मैंने तो राम मंदिर के समय ही कहा था।

खुदाई मत करवाइए उसके अंदर पहले से अवशेष राम मंदिर के अवशेष है। खुदाई हुई तो वो सब हुआ जो मैनें कहा था। मध्य प्रदेश की भोजशाला को लेकर बोले कि भोजशाला में सरस्वती जी का मंदिर था। यह तो तय है। लेकिन एक-एक करके हमें मुद्दा नहीं उठाना चाहिए। अयोध्या, मथुरा और काशी के बाद अब हिंदू कम्यूनिटी को रूकना होगा। देश में सभी कम्युनिटी के लोग हैं। इससे महौल खराब होगा। मेरे खिलाफ तो मुस्लिम समाज फतवा भी निकाल लेता है। लेकिन मुझे खतरा नही है। पहले भी खतरा था, अयोध्या, नक्सल क्षेत्र जगदलपुर ओर चंबल में काम किया है।

आरएसएस और बीजेपी वालों को मेरी बातें बुरी लगती है। मैनें बटेश्वर में 83 मंदिर खड़े किए है। यह काम कांग्रेस के समय हुआ है। बीजेपी और RSS गौरवशाली इतिहास की बात करती है, लेकिन दस साल में एक भी मंदिर खड़ा नहीं हुआ, मैं सच कहता हूं, तो बीजेपी, आरएसएस और मुस्लिम लोग नाराज हो जाते हैं, मुसलमानों ने बहुत गलतियां हुई है, बहुत से मंदिर, मूर्तियां तोड़ी है, कत्लेआम किया है, मैं प्रचित कर रहा हूं, मंदिर बनाकर, मैं कोई रिस्पांसिबल नहीं हूं, फिर भी लगा हुआ।

Related Articles

Back to top button