ब्रेकिंग
Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो...
देश

असम को अलग करने वाले बयान पर बुरे फंसे शरजिल इमाम, दर्ज होगा देशद्रोह का केस

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जहां एक तरफ देशभर में कई जगहों पर भड़काऊ नारेबाजी और हिंसक विरोध प्रदर्शनों देखने को मिल रहे हैं। वहीं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र शरजिल इमाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कहता है, हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थायी तौर पर नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से अलग कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको हटाने में एक महीना लगे। जाना हो तो जाएं वायुसेना से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।

बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए संबित पात्रा ने लिखा है- दोस्तों, शाहीन बाग़ की असलियत देखें1)असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी 2)”Chicken Neck” मुसलमानो का है 3) इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज Assam जा ना सके 4) सारे ग़ैर मुसलमानों को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा।

राज्य सरकार ने किया केस दर्ज करने का फैसला
वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार में मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे भड़काऊ और देश की अखंडता पर आघात करनेवाले बयान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, शाहीन बाग प्रदर्शन का मुख्य आयोजककर्ता शरजिल ने कहा कि असम को बाकी भारत से अलग कर देंगे। इस देशविरोधी बयान पर राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है। राज्य सरकार ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला किया है।

वीडियो को लेकर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं 
वहीं ट्विटर पर यूजर्स ने शरजिल के वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ट्विटर यूजर संदीप सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, शाहीन बाग प्रोटेस्ट भारत को तोडऩे की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। एक यूजर ने पूछा, कौन है यह जो असम को इंडिया से काटने की बात कर रहा है? एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान है, अब देश की जनता को भी चाहिए कि ऐसे लोगों की पहचान कर इन पर ऐसा प्रहार करें कि ये या तो देश छोड़कर भाग जाएं या फिर दोबारा ऐसी नीच हरकत करने की सोचें भी न।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button