ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

इंदौर में रंगपंचमी के चलते पुरातत्व विभाग की धरोहर राजबाड़ा गोपाल मंदिर को त्रिपाल से ढका गया….

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर शहरवासियों में ख़ासा उत्साह है। इस ऐतिहासिक परंपरा को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर ख़ास इंतजाम किए हैं। पूरे गेर मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर भी चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं,आयोजन के दौरान हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने के लिए पूरे मार्ग को जहाँ सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है। तो वहीं कई स्थानों पर वॉच टावर भी लगाए गए हैं।

इसके अलावा राजबाड़ा महल सहित गोपाल मंदिर और अन्य ऐतिहासिक धरोहर को रंग से बचाने के लिए भी ख़ास व्यवस्था की जा रही है। पुरातत्व विभाग और नगर निगम के द्वारा मिलकर राजबाड़ा और गोपाल मंदिर को बड़ी – बड़ी त्रिपाल से ढका जा रहा है, इसके लिए विशेष कर्मचारी काम पर लगाए गए हैं। शहर की एतिहासिक विरासत रंग से बदरंग ना हो इसको लेकर सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की माने तो राजबाड़ा सहित सभी एतिहासिक धरोहर को त्रिपाल से कवर किया गया है। गेर के रंग से इमारतों को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचे इसको लेकर इंतजाम किए गए हैं वहीं शुक्रवार,शनिवार और रविवार को शासकीय अवकाश होने की वजह से राजबाड़ा और गोपाल मंदिर पर पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा।

Related Articles

Back to top button