ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

श्रीनगर हाईवे पर मलबे में दबा शख्स मिला जिंदा, CRPF के रेस्क्यू का वीडियो हो रहा वायरल

श्रीनगर। इन दिनों लगातार बारिश की वजह से जम्मू-श्रीगर हाईवे के अलावा कईं जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं और इस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। लेकिन मंगलवार रात इस हाईवे पर हुए भूस्खलन से ना केवल रास्ता बंद हो गया बल्कि एक शख्स भी इसकी चपेट में आ गया।

बुधवार को जब सीआरपीएफ की डॉग स्क्वाड यहां का मुआयना करने पहुंची तो ऐसा कुछ हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां पर डॉग स्क्वाड के साथ आए डॉगी ने मलबे के नीचे कुछ होने की तरफ इशारा किया। इसके बाद सीआरपीएफ की 72वीं बटालयन के सदस्यों ने मलबे को हटाने का काम शुरू किया।

ANI

✔@ANI

CRPF personnel of 72nd Battalion rescue a man trapped in landslide on Jammu-Srinagar highway near milestone 147. On following cue from CRPF dog, the troops found a man trapped in debris of the landslide which had occurred last night. The man has been admitted to hospital.

Embedded video

568 people are talking about this
देखते ही देखते मलबे के नीचे से एक शख्स नजर आने लगा और वो जिंदा होने के साथ ही होशो-हवास में था। उसे जिंदा देख स्क्वाड के सदस्यों ने तुरंत उसके आसपास का मलबा हटाया और उसे किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।

सोशल मीडिया में सीआरपीएफ के इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जवान, मलबे में दबे शख्स के आसपास से मलबा हटा रहे हैं और वो उन्हें देख रहा है। सारी रात मलबे में दबे रहने के बाद शख्स के जिंदा बचने को सब आश्चर्य मान रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button