ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

तीन तलाक बिल पारित कराने के लिए मुस्लिम महिलाओं ने PM मोदी को कहा शुक्रिया

नयी दिल्लीः सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा द्वारा यहां आयोजित कार्यक्रमों में तीन तलाक विरोधी विधेयक पारित होना सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। पार्टी नेता विजय गोयल के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह कदम मुस्लिम महिलाओं को सशक्त करेगा। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी वोट बैंक की राजनीति नहीं की और केवल लोगों की भलाई के लिए काम किया। गोयल के आवास पर एकत्रित मुस्लिम महिलाओं ने जोश-खरोश के साथ मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे ‘सशक्त’ महसूस कर रही हैं।

आबिदा ने कहा, ‘हमें मोदी से बड़ी उम्मीद थी कि वह तीन तलाक प्रतिबंधित करेंगे और हमें इससे लड़ने का अधिकार देंगे। तीन तलाक के जरिए छोड़ी गईं मुस्लिम महिलाएं अब कानून का सहारा ले सकती हैं।’ पंत नगर स्थित दिल्ली भाजपा के कार्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा और मोदी का उन्हें तीन तलाक से सुरक्षाकवच प्रदान करने के लिए शुक्रिया कहा। राज्यसभा में तीन तलाक विरोधी विधेयक पारित करा मोदी सरकार ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की थी। यह विधेयक 21 फरवरी को इस संबंध में लाए गए अध्यादेश की जगह लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button